Gujarat Election: कांग्रेस को एक और झटका,11 बार के विधायक मोहन सिंह राठवा ने दिया इस्तीफा
नई दिल्ली – छोटा उदयपुर से 11 बार के कांग्रेस विधायक राठवा एक लोकप्रिय नेता हैं और 1990 से 1995 तक कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे। वह पहली बार 1972 में छोटा उदयपुर सीट से चुने गए थे।अपने राजनीतिक जीवन में, वह 2002 में केवल एक बार विधानसभा चुनाव हार गए, जब गोधरा दंगों की पृष्ठभूमि में चुनाव हुए थे। लेकिन अगले चुनाव में जीत गए, उनकी जीत का अंतर लगातार कम होता गया। 2012 में उन्होंने भाजपा के गुलाबसिंह राठवा के खिलाफ 2,500 से अधिक मतों से जीत हासिल की, जबकि 2017 में उन्होंने भाजपा के अर्जुन राठवा को 1,000 से अधिक मतों से हराया।
अहमदाबाद (गुजरात): कांग्रेस के पूर्व नेता मोहन सिंह राठवा भाजपा में शामिल हुए। pic.twitter.com/AEpEbhG3o5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 8, 2022
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है. छोटा उदयपुर से 11 बार विधायक रह चुके मोहन सिंह राठवा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है और उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया है। कहा जा रहा है कि राठवा पिछले काफी दिनों से पार्टी से नाराज चल रहे थे। इससे पहले मई के महीने में भी राठवा ने चुनाव न लड़ने की बात कही थी।
मोहन सिंह अब अपने बेटे राजेंद्र सिंह राठवा को सत्ता सौंपना चाहते हैं, जो पिछले कुछ समय से राजनीति में सक्रिय हैं। वे पिछले 55 सालों से लगातार विधानसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. अब उनकी भावना है कि गुजरात में नए चेहरे और विशेष रूप से युवा राजनीति में आएं। जो लोग सालों से विधानसभा के सदस्य बनते आ रहे हैं, उन्हें अब खुशी से युवाओं के लिए मार्ग प्रशस्त करना चाहिए।