Arora Sisters शो पर एक साथ दिखेंगे अरबाज और अर्जुन
मुंबई – मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर अपनी लव-लाइफ के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। हालांकि मलाइका अरोड़ा ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा चुप्पी साधे रखी है। इस बार एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने के लिए एकदम तैयार हैं। जल्द ही मलाइका अरोड़ा का रिएलिटी शो ‘अरोड़ा सिस्टर्स’ (Arora Sisters) डिज्नी+हॉटस्टार पर आने वाला है। मलाइका अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ एक शो कर रही हैं और फैंस दोनों बहनों को इस शो पर देखने के लिए बेताब हैं। अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा की जिंदगी में काफी बदलाव आया है।
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान को अक्सर अपने बेटे अरहान खान को एयरपोर्ट पर ड्राप करते हुए देखा गया है। अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा इस समय बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। ऐसे में अब बताया जा रहा है कि रिएलिटी शो ‘अरोड़ा सिस्टर्स’ पर अरबाज खान और अर्जुन कपूर बतौर गेस्ट दिखाई देंगे।
‘अरोड़ा सिस्टर्स’ पर मलाइका अरोड़ा के एक्स-हस्बैंड अरबाज खान (Arbaaz Khan) और करंट बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) दिखाई देंगे। अरोड़ा सिस्टर्स के एक करीबी सूत्र ने पोर्टल को जानकारी देते हुए बताया कि इस शो में अरबाज खान और अर्जुन कपूर भी नजर आएंगे। हालांकि दोनों को अलग-अलग एपिसोड में देखा जाएगा। इस शो में अर्जुन कपूर और अरबाज खान के अलावा अमृता और मलाइका के परिवार और करीबी दोस्त भी शामिल होंगे।