x
मनोरंजन

साउथ स्टार विजय देवरकोंडा करना चाहते है इस क्रिकेटर की बायोपिक


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – विजय देवरकोंडा ने मशहूर क्रिकेटर की बायोपिक में काम करने की इच्छा जाहिर कर दी है। एक्टर का लेटेस्ट बयान फैंस को काफी फैशनेट कर रहा है। फिल्म ‘लाइगर’ के चलते आज कल सुर्खियों में है। लाइगर फिल्म का प्रमोशन करने के लिए विजय दुबई गए थे जहां वह इंडिया-पाकिस्तान का मैच देखने स्टेडियम पहुंचे। मैच में वह टीम इंडिया को सपोर्ट करते हुए काफी एन्जॉय करते नजर आए।

उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की बायोपिक में काम करने की बात भी की है। टॉलीवुड के सुपस्टार विजय देवेरकोंडा अपनी फिल्म ‘अर्जुन रेडी’के लिए मशहूर हैं। इसके अलावा उन्होंने टॉलीवुड को ‘गीता गोविंदम’, ‘डियर काम्रैड’ और ‘नोटा’ जैसी काफी अच्छी मूवीज दी हैं। क्रिकेटर्स पर पहले भी बायोपिक्स बन चुकी हैं जिन्हें लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया है। कपिल देव और धोनी पर बायोपिक बन चुकी है जिनमें रणवीर सिंह और सुशांत सिंह राजपूत ने लीड रोल प्ले किया था।

अब विजय देवेरकोंडा भी क्रिकेटर विराट कोहली पर बनी बायोपिक में लीड रोल करने कि इच्छा जता रहे हैं। विजय देवरकोंडा एशिया कप 2022 में भारत-पाकिस्तान का मैच देखने पहुचे तब उन्हें देखकर उनके फैंस कि खुशी का तो जैसे ठिकाना ही नहीं रहा एक्टर ने ट्रेडिशनल कुर्ता पहना था जिसमे वह काफी जंच रहे थे।

Back to top button