x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

दीपिका रणबीर कपूर को कंडोम का पैकेट गिफ्ट करना चाहती थीं तब एक्टर ने कहा कुछ ऐसा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड के सबसे चहिते कपल में से एक रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण भी है। ये अलग बात है की इन दोनों के बीच का रिलेशन शादी तक पहुंच नहीं पाया था। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण भले ही आज अच्छे दोस्त के तौर पर सबके सामने आते है, लेकिन एक वक्त आया था जब ये कपल ब्रेकअप के बाद एक दूसरे से दूरी बनाकर ही रखता है। दोनों का ब्रेकअप हुआ था उसके बाद दोनों ने मीडिया में एक दूसरे के बारे में कई सारी बातें कही थी।

सोशल मीडिया पर कई बार सेलेब्स से जुड़ी कहानी-किस्से, थ्रोबैक फोटोज और वीडियोज वायरल होते रहते है। इसी बीच दीपिका पादुकोण का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने रणबीर कपूर को एक ऐसी सलाह दे डाली थी, जिसे सुनकर कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा था। एक वक्त था जब दीपिका पादुकोण रणबीर कपूर से अलग होने के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं। कुछ वक्त बाद रणबीर कपूर अपनी बहन करीना कपूर खान के साथ करण जौहर के शो में पहुंचे थे। रैपिड फास्ट राउंड के दौरान करण जौहर करीना और रणबीर से फटाफट वाले सवाल पूछ रहे थे, इसी दौरान रणबीर से करण जौहर ने एक सवाल किया कि उनके लिए सबसे मीन गर्ल कौन है? तब रणबीर कपूर ने दीपिका पादुकोण को सबसे मीन गर्ल बताया था। वहीं दीपिका पादुकोण ने उन्हें कंडोम तक गिफ्ट करने की बात कह दी थई औऱ उसमें उनका साथ दिया था सोनम कपूर ने।

दीपिका पादुकोण कुछ साल पहले करन जौहर के चैट शो में पहुंची थी। यहां उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और रिलेशनशिप को लेकर कई सारी बातें की थी। इसी दौरान उन्होंने रणबीर कपूर को लेकर भी कई खुलासे किए थे। शो में जब करन ने दीपिका से सवाल किया था आप रणबीर कपूर को गिफ्ट में क्या देगी ? इस सवाल पर उन्होंने कहा था- मैं रणबीर कपूर को एक कंडोम का पैकेट गिफ्ट करूंगी क्योंकि वो इसका इस्तेमाल बहुत ज्यादा करते है। रणबीर को किसी कंडोम कंपनी का विज्ञापन करना चाहिए। जब ये बात मीडिया में आई थी तो रणबीर के पापा ऋषि कपूर इसे लेकर काफी नाराज हुए थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस के बयान में रिएक्शन देते हुए कहा था की एक्ट्रेस को आज के समय में अपने करियर पर ध्यान देना चाहिए। इस शो में उनके पिता की उपलब्धियों की वजह से बुलाया गया था, क्योंकि वे खुद अभी तक कुछ भी हासिल नहीं किया है।

पापा ऋषि कपूर के इस बयान के बाद दीपिका की बात पर रणबीर ने काफी पॉजीटिव रिएक्शन दिया था। उन्होंने कहा था की मुझे लगता है कि उसने सही कहा। हमारे देश को सेफ सेक्स के बारे में पता होना चाहिए और कंडोम को लेकर जागरूक होनी चाहिए। इसके लिए थैंक्स। बता दे की कभी दीपिका, रणबीर को दिलोजान से चाहती थी लेकिन प्यार में उन्हें धोखा मिला। दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया और फिर 2010 में ब्रेकअप कर लिया। उसके बाद दीपिका ने रणवीर सिंह ने 2018 में इटली में शादी की थी। वहीं, रणबीर भी आलिया भट्ट से जल्दी ही शादी करने वाले है।

Back to top button