मुंबई : ग़ज़ल सम्राट जगजीत सिंह के प्रसिद्ध गीत ‘न उम्र की सीमा हो, न जन्मों के हो बंधन’ की पंक्तियाँ कुछ बॉलीवुड सितारों पर सच साबित हुयी है।
आजकल अभिनेत्रियां अपनी उम्र से कम उम्र के लड़कों को पसंद करती हैं, जबकि पहले अभिनेता अपनी उम्र से आधी उम्र की अभिनेत्रियों को पसंद करते थे।
वैसे तो इस लिस्ट में कई कलाकार शामिल हो सकते हैं, लेकिन हम आपको केवल 4 के बारे में बताएंगे, जो अपने पति की शादी में केवल इतने साल के थे, इन अभिनेत्रियों में से एक इतनी छोटी थी कि उसे कुछ भी समझ भी नहीं आ रहा होगा।
पति की शादी में इतने साल की थी ये अभिनेत्रियां –
किशोर कुमार
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर किशोर कुमार ने अपने जीवन में 4 शादियां की थीं। उन्होंने 1951 में रूमा गुहा ठाकुरता से, फिर 1960 में मधुबाला से, फिर 1976 में योगिता बाली से और 1980 में लीना चंदावरकर से शादी की।
किशोर कुमार की मृत्यु वर्ष 1986 में हुई थी। लीना चंदावरकर का जन्म उनकी पहली शादी से एक साल पहले 1950 में हुआ था। इसका मतलब है कि लीना चंदावरकर एक साल की थी जब किशोर कुमार ने पहली शादी की थी।
धर्मेंद्र
1954 में उन्होंने 19 साल की उम्र में प्रकाश कौर से शादी की, उस वक़्त हेमा मालिनी केवल 6 साल की थीं। इसके बाद धर्मेंद्र का दिल हेमा पर आ गया और वह अपनी पहली पत्नी को तलाक देना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। धर्मेंद्र ने फिर इस्लाम धर्म अपना लिया और 1979 में हेमा मालिनी से शादी कर ली।
सैफ अली खान
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की पहली शादी 1991 में अमृता सिंह से हुई थी। उनकी वर्तमान पत्नी करीना उस समय केवल 11 वर्ष की थीं।
उन्होंने 2004 में अमृता को तलाक दिया और 2012 में करीना कपूर से शादी की। सैफ अली खान करीना कपूर से 12 साल बड़े हैं और उनका अफेयर करीब 4 साल तक चला, जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया।
जावेद अख्तर
बॉलीवुड के जाने माने लेखक जावेद अख्तर की पहली शादी हनी ईरानी से 1972 में हुई थी लेकिन किसी कारण से उनका तलाक हो गया।
1984 में जावेद अख्तर ने अपनी उम्र की एक्ट्रेस से शादी की। शबाना आजमी जावेद से 5 साल छोटी हैं, हालांकि उम्र का फासला ज्यादा नहीं है लेकिन कहा जाता है कि जावेद की पहली शादी इसलिए टूट गई क्योंकि जावेद को शबाना से प्यार हो गया था।