मुंबई – भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आए दिन सुर्खियां बटोरती है। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का ग्लैमरस अंदाज, खूबसूरती और कातिलाना अदाएं फैंस को दीवाना बनाने के लिए काफी है। अक्षरा सिंह को इंस्टाग्राम पर 5.7 मिलियन लोग फॉलो करते है।
अक्षरा अपने फेन्स के लिए आये दिन अपनी कुछ फोटोज और वीडियोस शेयर करती रहती है। जिसे देख फेन्स का दिल धड़क उठता है। अक्षरा सिंह जितनी बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, वह उतनी ही जबरदस्त डांस भी है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसे देख हर कोई घायल हो रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए अक्षरा ने कैप्शन में लिखा मेरे साथ वाइब करें, बस।अक्षरा सिंह ब्लैक कलर का आउटफिट पहनकर केटी पेरी के गाने ‘हार्लेज इन हवाई’ पर अपने लटके- झटके दिखाती नजर आ रही है। वीडियो में अक्षरा के डांस मूव्स से लेकर उनका अंदाज भी फैंस को दीवाना बना रहा है।
क्षरा सिंह के इस डांस वीडियो पर फेन्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भोजपुरी के साथ-साथ टीवी में भी अपना जलवा बिखेरा है। एक्ट्रेस सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में दिखाई दी थीं, जहां उन्हें काफी लोकप्रियता मिली।