x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

मिस्ट्री गर्ल का हाथ पकड़कर चलते नज़र आये अनिल कपूर के बेटे


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर भले ही लाइमलाइट से दूर रहते हैं लेकिन अब अचानक से वह सुर्खियों में आ गए हैं. मिस्ट्री गर्ल के साथ हर्षवर्धन का एक वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो को देखने के बाद यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि हर्षवर्धन किस लड़की का हाथ पकड़कर सड़क पर चल रहे है.

मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे हर्षवर्धन
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें हर्षवर्धन कपूर मिस्ट्री गर्ल के साथ हैंगआउट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में हर्षवर्धन एक लड़की का हाथ थामे सड़क पर चलते हुए दिख रहे हैं। दोनों सड़क पर टहल रहे हैं और खूब बातें कर रहे हैं और खूब हंस रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CbnMlUgKwIg/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

हर्षवर्धन का वीडियो वायरल
इस दौरान हर्षवर्धन कपूर कैजुअल लुक में नजर आए। उन्होंने फ्लोरल प्रिंटेड शर्ट और शॉर्ट्स पहना हुआ है। उनके साथ दिख रही लड़की क्रॉप टॉप और व्हाइट शॉर्ट्स में ग्लैमरस लग रही है. वह हर्षवर्धन से बात करते हुए स्मोकिंग करती नजर आ रही हैं। मिस्ट्री गर्ल के साथ हर्षवर्धन का ये वीडियो मुंबई के खार का है, जो इंटरनेट पर छा गया है. यूजर्स इस पर कमेंट करने के अलावा तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं.

कमेंट्स में लोगों ने पूछे सवाल
एक यूजर ने वीडियो पर लिखा, स्मोकिंग क्र रही है। दूसरे ने लिखा, कौन है ये? एक अन्य यूजर ने लिखा, “क्या यह उनकी गर्लफ्रेंड है?” हालांकि, वीडियो के वायरल होने के बाद हर्षवर्धन कपूर की ओर से इस बात का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया कि जिस मिस्ट्री गर्ल के साथ वह देखे गया वह उनकी प्रेमिका या दोस्त थी।

गौरतलब है कि हर्षवर्धन कपूर का अब तक का करियर कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2015 में फिल्म बॉम्बे वेलवेट से सहायक निर्देशक के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘मिर्जाया’ में अभिनय करना शुरू किया, जिसमें वे सैयामी खेर के साथ नजर आए थे। हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया। इसके अलावा हर्षवर्धन कपूर ने ‘भावेश जोशी’, ‘एके Vs एके’ और ‘रे’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

Back to top button