Close
कोरोनाभारत

Lockdown in Bihar: 25 मई से 1 जून तक लगा लॉकडाउन

पटना – देश में अब कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रभाव काफी हद तक घटता जा रहा दिख रहा हैं। देश में अब पहले के मुकाबले कोरोना वायरस से संक्रमित मामलो की संख्या में काफी कटौती हुयी। फ़िलहाल देश में पिछले 24 घंटे में 2,22,315 नए मामले सामने आये। लेकिन covid19 से हो रही मौतों का आंकड़ा हर दिन लगातार 4000 का आंकड़ा पार करते जा रहा हैं।

कोरोना वायरस के प्रभाव को रोका जा सके उसके लिए देश के कई राज्यों ने लॉकडाउन और रात्रि कर्फ्यू का सहारा लिया। जिसके कई लाभदायी परिणाम राज्यों को मिले। कोरोना संक्रमण को देखते हुए 5 मई 2021 से तीन सप्ताह के लिए लाॅकडाउन लगाया गया था। आज फिर से सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की गई। हालही में बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने अपने नागरिको को इस महामारी से बचने के लिए फिर से बिहार में 25 मई से 1 जून तक लॉकडाउन बढ़ने का फैसला लिया। उन्होंने अपने अकाउंट में ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी।

नितीश ने कहा की बिहार में लॉकडाउन करने से राज्य में covid19 से संक्रमित मरीजों की संख्या में काफी गिरावट दिखाय दी। जिसके चलते अब फिर से बिहार में लॉकडाउन बढ़ने का फैसला लिया। बिहार में पिछले 24 घंटे में 4,002 नए मामले दर्ज हुए। पिछले 24 घंटे में कोरोना की वजह से 107 लोगो ने अपनी जान गवाई।

Back to top button