x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी का आइसक्रीम खाते वीडियो वायरल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड तक में अपना जलवा बिखेर चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं।इसके साथ ही वह अपनी लाडली बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की प्यारी सी तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर करती हैं। वहीं मां की तरह ही मालती मैरी की तस्वीरें भी सामने आते ही वायरल हो जाती हैं। पीसी ने अब मालती मैरी की बेहद ही प्यारी सी तस्वीर शेयर की है जिसे देख हर किसी को उन पर खूब प्यार आ रहा है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फूड डायरी शेयर की

ये कोई पहली बार नही है जब प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फूड डायरी को फैंस के साथ शेयर किया है।इसके पहले भी वो अपने फेवरेट नाश्ते और फूड की झलक को फैंस के साथ शेयर कर के उसके मुंह में पानी लाने पर मजबूर कर दिया है। प्रियंका चोपड़ा भले ही अब बाहर रहने लगी हों लेकिन आज भी देसी खाना उनकी पहली पसंद है। कुछ समय पहले उनकी देसी खाने की चाहत का पुख्ता सबूत देती हैं।प्लेन जर्नी के दौरान प्रियंका ने अपने ब्रेकफास्ट की एक तस्वीर साझा की।क्या आप गेस लगा सकते हैं कि वह क्या खा रही थी? यह कोई और चीज़ नहीं बल्कि बेस्ट इंडियन डिलाइट- पोहा था।पूरी स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी मालती की क्यूट तस्वीर

एंटरटेनमेंट न्यूज की सबसे सफल और खूबसूरत एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा ने एक बार फिर से अपनी बेटी की तस्वीर शेयर की है, जिसे देख फैंस गदगद हो गए हैं। दरअसल, वर्ल्ड आइकन प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक स्टोरी लगाई है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। इस नए पोस्ट में प्रियंका की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस आइसक्रीम खाती नजर आ रही हैं। फोटो में प्रियंका की लाडली बेहद क्यूट लग रही हैं। इस तस्वीर पर लोग जमकर रिएक्ट करते हुए मालती पर प्यार बरसा रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

मालती मैरी चोपड़ा जोनस चाॅकलेट आइसक्रीम

शेयर की तस्वीर में मालती मैरी चोपड़ा जोनस चाॅकलेट आइसक्रीम खाती नजर आ रही हैं। फोटो में प्रियंका की लाडली बेहद क्यूट लग रही हैं। लुक की बात करें तो मालती ने पिंक आउटफिट पहन रखी है। इसके साथ ही उन्होंने शेड्स लगा रखे हैं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि आइसक्रीम खाती मालती मैरी इस तस्वीर में अपनी मां प्रियंका की तरह की डीवा वाइब दे रही हैं। इस तस्वीर पर लोग जमकर रिएक्ट करते हुए मालती पर प्यार बरसा रहे हैं।

कब बॉलीवुड में वापसी करेंगी प्रियंका चोपड़ा

बताते चलें कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा साल 2019 में बॉलीवुड मूवी स्काई इज पिंक में नजर आई थीं। इसके बाद से ही वो बॉलीवुड से दूर है। प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना जलवा बिखेर रही हैं। मालूम हो कि फैंस चाहते हैं कि प्रियंका चोपड़ा जल्द ही बॉलीवुड में वापस करें। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि वो फिर से कब बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करेंगी या नहीं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

Back to top button