मुंबई – प्राइम वीडियो की नई वेब सीरीज अधूरा चर्चा में बनी हुई है। हॉरर से भरपूर इस सीरीज को लेकर मेकर्स ने दावा किया है कि ये देखने वाले के पसीने छुड़ा देगी। वेब सीरीज ‘अधूरा’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस बार इस सीरीज में डर का डोज बाकी दो सीजन से और भी ज्यादा देखने को मिलेगा।
इस वेब सीरीज में ईश्वक सिंह, पूजन छाबरा, रिजूल रे, जोया मोरानी और साहिल सलाथिया की अहम भूमिका है। सभी हाई स्कूल दोस्त होते है। शो में रसिका दुग्गल, शेरनिक अरोड़ा और राहुल देव की भी अहम भूमिका है। इसका निर्माण निखिल आडवाणी की प्रोडक्शन कंपनी ने किया है। इस सीरीज का निर्देशन अनन्या बनर्जी और गौरव चावला ने किया है।
ट्रेलर उटी के एक लोकप्रिय बोर्डिंग स्कूल से शुरू होता है। यह कहानी दो भागों में बंटी हुई है। पहली कहानी 2022 की है। दूसरी कहानी 2007 की है। इसमें राज है, गुमनामी है और डरावनी है। 2007 की बैच को अपने अंदर के शैतान से पाला पड़ता है। जिससे सभी की जिंदगियां बदलने लगती है। अधूरा ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 7 जुलाई को स्ट्रीम की जाएगी। इसे लेकर फैंस में काफी उत्सुकता है। वहीं, इसपर कई लोगों ने दिलचस्प कमेंट्स भी किए है।