x
मनोरंजन

ऐश-अभिषेक ने दोस्तों संग मनाई होली,झूमती नजर आई बेटी आराध्या


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – होली के त्योहार की रौनक हर तरफ देखने को मिली। ऐसे में कई सितारों के घर भी होली की धूम देखने को मिल रही है। सभी सितारे होली के रंग में डूबे दिखाई दिए। बच्चन परिवार में भी जमकर होली का जश्न मनाया गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन अभिषेक बच्चन और उनकी बेटी आराध्या ने अपनी होली की छुट्टियों का खूब आनंद उठाया। परिवार के साथ होली मनाने के बाद अपने दोस्तों के साथ होली खेली।

View this post on Instagram

A post shared by Aishabhicommunity 🇮🇹🇮🇳 (@aishabhicommunity_)

बच्चों के साथ फोम से खेलतीं ऐश्वर्या

एक-दूसरे पर रंग डालने के साथ-साथ कपल ने बच्चों के साथ फोम से भी खेला। ऐश्वर्या रंगीन गुलाल से ढकी हुई थीं। उन्होंने अपने किसी दोस्त की बेटी के साथ फोटो खिंचवाई और सेल्फी ली, जिन्हें बाद में ऑनलाइन पोस्ट किया गया।बच्चन परिवार के साथ झगड़े की खबरों के बीच ऐश को रविवार देर रात होलिका दहन की पूजा के लिए परिवार के साथ देखा गया। अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर होलिका दहन की तस्वीरें पोस्ट करके फैंस को सबकुछ दिखाया। एक तस्वीर में नव्या के ‘मामू’ अभिषेक जलती हुई होलिका को करीब से देखते नजर आ रहे हैं। एक फोटो के बैकग्राउंड में ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या को भी देखा गया, जहां नव्या अभिषेक पर होली के रंग लगाती नजर आईं।

ऐश्वर्या और आराध्या ने अपने दोस्तों के साथ

ऐश्वर्या और आराध्या ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर जमकर होली का जश्न मनाया। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। होली पार्टी की अंदर की तस्वीरों में ऐश्वर्या और अभिषेक एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। बेटी आराध्या भी होली के जश्न में शामिल हुईं और अपने दोस्तों के साथ पोज दोती हुई दिखाई दीं।कपल बच्चों के साथ फोम से भी होली खेलते हुए नजर आया। तस्वीरों में ऐश्वर्या होली के रंगों से पूरी ढकी हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने फैंस के साथ खूब तस्वीरें और सेल्फी भी करवाईं। फैंस को इनकी होली पार्टी की तस्वीरें बेहद पसंद आ रही हैं।

ऐश्वर्या ने बच्चन फैमिली संग की थी होलिका दहन की पूजा

बता दें कि बच्चन फैमिली के साथ झगड़े की खबरों के बीच ऐश्वर्या राय रविवार देर रात होलिका दहन की पूजा के लिए पूरे परिवार के साथ नजर आईं।अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर होलिका दहन की तस्वीरें पोस्ट करके फैंस को सेलिब्रेशन की एक झलक भी शेयक की थी।एक तस्वीर में नव्या के ‘मामू’ अभिषेक जलती हुई होलिका को करीब से देखते नजर आ रहे हैं।वहीं एक और तस्वीर के बैकग्राउंड में ऐश्वर्या और आराध्या को भी देखा जा सकता है, जहां नव्या अभिषेक पर होली के रंग लगाती नजर आईं।

अनबन की खबरों से बाजार था गर्म

बीते काफी दिनों से ऐश्वर्या राय बच्चन संग बच्चन परिवार की अनबन की खबरें आ रही थी।मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ऐश्वर्या ससुराल से अलग रहने लगी हैं।वहीं पूरे बच्चन परिवार ने इस मामले पर चुप्पी साधे हुई थी।वहीं अब होली की इन खूबसूरत तस्वीरों ने सभी खबरों को अफवाह करार दिया है।

Back to top button