x
बिजनेस

International Women’s Day 2024 : भारत की सबसे अमीर महिला सीईओ के बारे में


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – जिस उम्र में कई लोग सेवानिवृत्ति की योजना बनाना शुरू करते हैं, फाल्गुनी नायर ने व्यवसाय की दुनिया में यात्रा शुरू की और अब वह देश की सबसे धनी महिला सीईओ में से एक हैं। बैंकिंग क्षेत्र में लगभग दो दशकों के बाद, फाल्गुनी नायर ने 50 साल की उम्र में सौंदर्य और कल्याण उत्पाद बेचने वाले ऑनलाइन प्लेटफॉर्म नायका में कदम रखा। उनकी सफलता की कहानी उल्लेखनीय है, जिसने उन्हें “भारतीय स्टार्टअप्स की रानी” के रूप में स्थापित किया है। फोर्ब्स के अनुसार, फाल्गुनी की कुल संपत्ति $3.3 बिलियन, लगभग ₹27,300 करोड़ है, जो उन्हें दुनिया के सबसे अमीर लोगों में 929वें स्थान पर रखती है।

टीवी रिएलिटी शो शार्क टैंक इंडिया के पहले सीजन की जज रहीं विनीता सिंह शुगर कॉस्मेटिक की सीईओ और सह-संस्थापक हैं। शुगर काॅस्मेटिक एक ब्यूटी ब्रांड है, जो भारत में तेजी से बढ़ रहा है। विनीता सिंह ने आईआईटी मद्रास और आईआईएम अहमदाबाद से अपनी शिक्षा पूरी की है। पढ़ाई के बाद उन्हें एक करोड़ रुपये की जाॅब ऑफर का प्लेसमेंट मिला था, लेकिन विनीता सिंह ने इस जॉब ऑफर को ठुकरा दिया। बाद में विनीता ने अपनी कॉस्मेटिक कंपनी शुगर कॉस्मेटिक की शुरुआत की। विनीता सिंह ने अपने दोस्त और पति कौशिक मुखर्जी के साथ मिलकर यह बिजनेस शुरू किया था। कौशिक आईआईआई से पास आउट हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विनीता सिंह की नेट वर्थ करीब 8 मिलियन डॉलर है।

रोशनी नादर: एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन रोशनी नादर तकनीकी उद्योग में एक अग्रणी महिला उद्यमी हैं।अपने नेतृत्व क्षमताओं से रोशनी नादर ने महिलाओं के लिए एक मानक स्थापित किया है।चेयरपर्सन के तौर पर रौशनी ने एचसीएल को नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर किया है।रोशनी की कुल संपत्ति करीब 84,330 करोड़ रुपये है।

किरण मजूमदार शॉ: बायोकॉन लिमिटेड की संस्थापक और अध्यक्ष किरण मजूमदार शॉ महिलाओं के लिए प्रेरणा देने वाला नाम है।32,000 करोड़ की वैल्यू वाली कपंनी की अध्यक्ष किरण मजूमदार शॉ आज एक वैश्विक सफल महिला उद्यमी हैं, जो दुनिया भर में महिला उद्यमियों को प्रेरित कर रही हैं।

नमिता थापर एमक्योर फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड नाम की कंपनी की सीईओ हैं। नमिता एक पेशेवर व्यवसायी हैं। पिछले दिनों उन्हें शार्क टैंक इंडिया रिएलिटी शो में जज के तौर पर देखा गया था। नमिता इनक्रेडिबल वेंचर्स लिमिटेड की संस्थापक और सीईओ भी हैं। नमिता थापर का जन्म मुंबई में हुआ। पुणे से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद नमिता ने आईसीएआई से चार्टर्ड अकाउंट की डिग्री हासिल की। साल 2001 में नमिता थापर ने नॉर्थ कैरोलिना स्थित ड्यूक यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई पूरी की और आज फार्मास्युटिकल्स कंपनी का संचालन कर रही हैं। नमिता थापर की कुल संपत्ति 600 करोड़ रुपये की है।

ब्यूटी स्टार्टअप नायका की फाउंडर और सीईओ फाल्गुनी नायर का नाम नायका के प्रोडक्ट इस्तेमाल करने वाली लगभग हर लड़की जानती होगी। फाल्गुनी ने मुंबई विश्वविद्यालय और आईआईएम अहमदाबाद से पढ़ाई पूरी की। जिसके बाद एएफ फर्ग्यूसन एंड कंपनी से अपने करियर की शुरुआत की। कोटक महिंद्रा इन्वेस्टमेंट बैंक में 18 साल प्रबंध निदेशक के पद और कोटक सिक्योरिटीज में निदेशक के पद पर कार्यरत रहीं। साल 2012 में फाल्गुनी ने नायका की शुरुआत की। नायका एक ब्यूटी और पर्सनल केयर से जुड़ी कंपनी है। फाल्गुनी 1600 से अधिक लोगों की टीम को लीड करती हैं।फाल्गुनी नायर ने नायका को भारत में सौंदर्य उत्पाद क्षेत्र में अग्रणी के रूप में स्थापित किया है। टाटा और रिलायंस के एक ही मार्केट सेगमेंट में प्रवेश करने के बावजूद, नायका ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से एक ताकत बनी हुई है, जिसके देशभर में 152 स्टोर हैं। फाल्गुनी नायर की सफलता की कहानी एक प्रेरणा के रूप में काम करती है, जो भारतीय स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र में एक अग्रणी के रूप में उनकी भूमिका को उजागर करती है।

Back to top button