x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए दीपिका -रणवीर ,पैपराज़ी ने कपल को दी बधाई


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – : 29 फरवरी की सुबह बॉलीवुड सुपरस्टार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सितंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने की खबर को ऑफिशियल करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और करीना कपूर समेत अन्य सेलेब्स द्वारा बधाईयों का सिलसिला शुरु हो गया. वहीं इसके कुछ घंटों बाद कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. जहां कपल वाइट कलर में ट्विनिंग कर रहे थे, जिसकी तस्वीरों और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और फैंस रिएक्शन देते दिख रहे हैं.

दीपिका-रणवीर मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे

दीपिका-रणवीर, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए जामनगर के लिए रवाना हुए। जहां दीपिका व्हाइट आउटफिट में दिखीं। वहीं रणवीर भी वाइफ के साथ ट्विनिंग करते नजर आए। जैसे ही दीपिका और रणवीर एयरपोर्ट पहुंचते हैं, वहां मौजूद लोग और पैपराजी ने फूलों और केक के साथ उनका स्वागत किया। कपल ने एक-दूसरे को केक खिलाया। रणवीर ने वहां खड़े फैंस और पैपराजी को गले भी लगाया। दोनों के चेहरे की खुशी साफ झलक रही थी।

पैपराज़ी ने कपल को दी बधाई

एयरपोर्ट पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सफेद लुक में ट्विन करते हुए नजर आए, जिनका पपराजी ने फूलों और केक से स्वागत किया. हवाईअड्डे में एंट्री करते समय पैपराज़ी ने कपल को बधाई दी. वहीं रणवीर सिंह भी भीड़ से बचते हुए एयरपोर्ट में एंट्री करने के लिए अपनी मां बनने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का हाथ पकड़े नजर आए. दोनों स्टार्स के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी.

दीपिका-रणवीर जामनगर पहुंचे

दीपिका और रणवीर प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए जामनगर पहुंच गए हैं। दोनों का एक क्यूट वीडियो सामने आया है, जहां रणवीर सिंह दीपिका को भीड़ से बचाते नजर आ रहे हैं।

अनंत और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग कार्यक्रम

देश के सबसे रईस बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग कार्यक्रमों पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं। तीन दिवसीय उत्सव 1 मार्च से शुरू होगा और 3 मार्च तक चलेगा। इसकी शुरुआत अंबानी परिवार ने बुधवार रात ‘अन्न सेवा’ के साथ कर दी। सितारों के जामनगर पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। इसी बीच आलिया-रणबीर के बाद अब दीपिका और रणवीर भी शादी में शरीक होने के लिए पहुंच गए हैं।

दिन में की थी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट

दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की। उन्होंने लिखा- सितंबर 2024। यानी वो और रणवीर सिंह सितंबर तक पेरेंट्स बन जाएंगे। दीपिका ने पोस्ट में पति रणवीर सिंह को भी टैग किया। इसी पोस्ट पर अनिल कपूर, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्‌ट और मृणाल ठाकुर समेत कई सेलेब्स ने कमेंट कर कपल को बधाई दीं। इस पोस्ट पर कमेंट कर करीना कपूर ने लिखा- ‘लाइफ के बेस्ट फेज में आपका स्वागत है।’ वहीं प्रियंका ने दीपिका को मुबारकबाद दी।

कुछ दिनों पहले जाहिर की थी परिवार शुरू करने की इच्छा

2 महीने पहले ही दीपिका पादुकोण ने सिंगापुर वोग मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में जल्द फैमिली स्टार्ट करने की इच्छा जाहिर की थी। उनसे पूछा गया था कि उनका मां बनने का कोई प्लान है। इस पर दीपिका ने कहा था- बिल्कुल, मुझे और रणवीर को बच्चे बहुत पसंद हैं। हम दोनों उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब हम अपना परिवार शुरू करेंगे।

2018 में इटली में की थी डेस्टिनेशन वेडिंग

दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में रणवीर सिंह से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘गोलियों की रासलीलाः रामलीला’ के सेट पर हुई थी। साथ काम करते हुए दोनों को प्यार हो गया और 5 सालों के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी कर ली। दीपिका और रणवीर ने साथ में ‘गोलियों की रासलीलाःरामलीला’, ‘पद्मावत’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ’83’ में नजर आए हैं। इसके अलावा दीपिका ने रणवीर की फिल्म ‘सर्कस’ में कैमियो भी किया है।

दीपिका -रणवीर वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका आखिरी बार शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म ‘जवान’ में नजर आई थीं। अब वह रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगी। वहीं, रणवीर सिंह को आखिरी बार करण जौहर निर्देशित फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा गया था। वह भी रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में नजर आएंगे। अभिनेता के पास फरहान अख्तर की डॉन 3 भी है।

Back to top button