x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां दूसरी बार हुईं प्रेग्नेंट,घर में आएगा नन्हा मेहमान


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का नाम एक बार फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता जल्द ही अपने घर में एक नन्हें मेहमान का स्वागत करने वाले है।दरअसल सिद्धू मूसेवाला की मां चरणकौर सिंह प्रेग्नेंट हैं।मूसेवाला की मां की प्रेग्नेंसी की खबर की पुष्टि उनके ताऊ चमकौर सिंह ने की है।ऐसे में अब सिद्धू मूसेवाला के पिता 58 साल की उम्र में दूसरी बार पिता बनने जा रहे हैं।

रैपर सिद्धू मूसे वाला के घर नन्हे मेहमान होगा आगमन

दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसे वाला के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गयी थी। हालांकि, सिंगर और रैपर सिद्धू मूसे वाला के घर नन्हे मेहमान के स्वागत की खबर से उनके फैंस के चेहरों पर एक मुस्कान जरूर आई होगी। सिद्धू मूसे वाला के मां चरण कौर की प्रेग्नेंट होने की खबर को सिंगर के ताऊ चमकौर सिंह सिद्धू ने कन्फर्म किया है।उन्होंने बताया कि परिवार का हर एक सदस्य बस यही प्रार्थना कर रहा कि बलकौर सिंह सिद्धू ( Sidhu Moose wala Father) के घर में एक बार फिर से खुशियां लौट आए। सिद्धू मूसे वाला के ताऊ जी ने भगवान का शुक्रिया करते हुए बताया कि उनके परिवार में एक बार फिर से किलकारियां गूंजेंगी।

विदेश में भी सिद्धू मूसेवाला काफी फेमस

पंजाब इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि विदेश में भी सिद्धू मूसेवाला काफी फेमस थे। बहुत कम उम्र में वह सफलता की सीढ़ियां चढ़ गए थे। उनके एक गाने में मिलियन व्यूज आते थे। वह अपनी गायकी के अलावा राजनीति में भी काफी सक्रिय थे। गानों में बंदूक का इस्तेमाल करने को लेकर उनकी काफी आलोचना की गई थी।सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। ऐसे में उनकी मौत के बाद वह बुरी तरह टूट चुके थे। 29 मई 2022 को सिंगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने खुद इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी। जिसके बाद पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया था। हत्या से पहले आरोपी सिद्धू मूसेवाला के घर, गाड़ी और उसके रूट्स के बारे में सारी जानकारी ले चुके थे।

Back to top button