Ayesha Khan का अभिषेक कुमार पर आया दिल,मुनव्वर फारूकी को लगा झटका
मुंबई – ‘बिग बॉस 17’ फेम अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा का पहला म्यूजिक वीडियो ‘सांवरे’ हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने में दिखी अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा की जबरदस्त केमेस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई है। ‘सांवरे’ गाना सोशल मीडिया पर इस वक्त खूब धूम मचा रहा है। जहां एक और लोग इस गाने पर जमकर रील बना रहे हैं, वहीं अब खुद अभिषेक कुमार ने भी यही काम कर डाला है। दरअसल अभिषेक कुमार ने इस गाने पर मुन्नवर फारूकी की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान के साथ एक वीडियो बनाया है, जिस पर लोग खूब प्यार बरसा रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस दोनों की केमेस्ट्री की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
मुनव्वर फारूकी की एक्स गर्लफ्रेंड
आयशा खान ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वो एक मिस्ट्री मैन का हाथ थामे नजर आ रही हैं। हालांकि, इस तस्वीर में उस आदमी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। लेकिन तस्वीर में आयशा खान ने जिसका हाथ पकड़ा है उसे देखकर ये पता चल रहा है कि ये किसी मेल का हाथ है, जिसने वॉच पहना हुआ है और उन्होंने शर्ट के साथ ब्लैजर पहना हुआ है।आयशा खान के इस तस्वीर के शेयर करने के बाद से अब हर तरफ यही चर्चा हो रही है कि क्या उन्हें नया प्यार मिल गया है? तो बता दें कि तस्वीर में आयशा जिसका हाथ पकड़ी हुई नजर आ रही हैं वो कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार हैं।अब आप सोचेंगे की ये हमें कैसे पता चला। तो बता दें कि अभिषेक कुमार और आयशा खान साथ में एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो कर रहे हैं, जिसकी झलक हाल ही में आयशा नें अपने इंस्टा पर शेयर की है। इस वीडियो में अभिषेक कुमार सेम वहीं वाॅच, शर्ट और ब्लैजर पहने हुए नजर आ रहे हैं, जो आयशा की तस्वीर में दिख रहा है। इससे ये तो साफ हो गया है कि आयशा के साथ नजर आ रहा ये मिस्ट्री मैन उनका नया प्यार नहीं बल्कि अभिषेक कुमार हैं, जिनके साथ जल्द ही वह एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं।
फैंस के रिएक्शंस
लेकिन अब लोगों को इन दोनों की केमिस्ट्री भी काफी पसंद आ रही हैं। अभिषेक कुमार और आयशा खान साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं। इनकी जोड़ी को अब सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो आयशा को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘पहले मुनव्वर अब अभिषेक।’ एक ने लिखा, ‘यार की नागिन को गले लगा लिया वाह।’ एक बोला, ‘फेम डिगर अब इस फेक कुमार के पीछे पड़ गई।’ एक ने अभिषेक से पूछा, ‘मैं तुम्हें पसंद करता हूं लेकिन आप उससे दोस्ती कैसे कर सकते हो जिसने नेशनल टेलीविजन पर आप के दोस्त को बदनाम किया।’