x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

फिर चर्चा में आया राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस, 4 आरोपी गिरफ्तार


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में पुलिस की खोजबीन जारी है। अब इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। सोमवार को 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें एक कास्टिंग डायरेक्टर भी शामिल है। सभी को वर्सोवा और बोरीवली इलाके से पकड़ा गया है। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा बीते साल पोर्नोग्राफी केस मे गिरफ्तार हुए थे। करीब 3 महीने जेल में बिताने के बाद वह सितंबर में जमानत पर रिहा हुए।

राज कुंद्रा के जेल से छूटने के 4 महीने बाद अब इस मामले से जुड़े 4 और लोगों को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक गिरफ्तार चारों आरोपियों में से 3 पर एक एक्ट्रेस से वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान रेप का आरोप है। इसमे कास्टिंग डायरेक्टर भी शामिल था।
गौरतलब है कि राज कुंद्रा ने अपनी गिरफ्तारी पर एक बयान जारी किया था और कहा, ‘बहुत सोचने के बाद मुझे लगा तमाम गलत और गैर जिम्मेदाराना बयानों और कई आर्टिकल्स पर मेरी चुप्पी को कमजोरी समझा जा रहा है। मैं कहना चाहता हूं कि मैं अपनी जिंदगी में कभी भी पोर्नोग्राफी वीडियो के प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन में शामिल नहीं रहा। पूरा मामला कुछ और है, नहीं बल्कि एक Witch Hunt है।‘

राज कुंद्रा ने आगे कहा कि वह इस मामले में ज्यादा खुलासा नहीं कर सकते क्योंकि कोर्ट में केस चल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका मीडिया ट्रायल किया गया। राज के मुंबई स्थित ऑफिस पर छापेमारी की गई थी और जिसके बाद रिपोर्ट थी कि वह एडल्ट फिल्मों के प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन में शामिल थे।

Back to top button