x
मनोरंजन

Elvish Yadav ने पुलिस की मौजूदगी में की मारपीट


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – एल्विश यादव एक ऐसे कंटेंट क्रिएटर हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके जबरदस्त यूट्यूब कंटेंट के चलते उन्हें अच्छी खासी पहचान मिली है। सुर्खियों में रहने वाले एल्विश यादव के कई बार विवादित वीडियोज सामने आ जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही क्लिप सामने आया, जिसमें एल्विश ने एक शख्स को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।

एल्विश की किसी एक शख्स से लड़ाई

जी हां, वीडियो में साफ देखा जा सकता है रेस्टोरेंट में एल्विश की किसी एक शख्स से लड़ाई हो जाती हा और बात हाथापाई तक पहुंच जाती है।एल्विश अपनी सीट से उठकर पीछे की ओर जाते हैं और कुर्सी पर बैठे शख्स को पीटने लगते हैं. वहीं विवाद बढ़ता देख एक पुलिस कांस्टेबल आता है और एल्विश को वहां से हटाता है।एल्विश यहीं नहीं रुके।वे वापस उस शख्स के पास उसे मारने के लिए जाते हैं लेकिन बीच में ही उनकी टीम उन्हें रोक लेती है।सोशल मीडिया पर ये वीडियो आग की तरफ वायरल हो रहा है. वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।सभी इसपर तरफ-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो जयपुर का है।

इस तरह का विवादित वीडियो सामने आया

ये पहली बार नहीं है जब एल्विश का इस तरह का विवादित वीडियो सामने आया हो। इससे पहले भी जम्मू कश्मीर में माता वैष्णों देवी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे तो उनकी रास्ते में किसी से झड़प हो गई। यूट्यूबर का एक क्लिप भी वायरल हो रहा था, जिसमें दावा किया जारहा था कि कोई मुस्लिम शख्स एल्विश से जा भिड़ा था। हालांकि इसके बाद खुद शख्स ने सामने आकर बताया कि वो मुसलमान नहीं है। उसकी एल्विश यादव संग कोई झड़प नहीं हुई थी। किसी बात को लेकर थोड़ी कहासुनी हुई मगर बाद में मामला शांत हो गया था।

Back to top button