x
ट्रेंडिंगलाइफस्टाइल

मौनी अमावस्या : पितृदोष से मुक्ति पाने के लिए करें ये काम


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – 9 फरवरी 2024, दिन शुक्रवार को मौनी अमावस्या पड़ रही है।इसे माघी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार प्रत्येक कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को अमावस्या के रूप में मनाया जाता है। इस दिन पितरों के निमित्त तर्पण, पवित्र नदी में स्नान और जरूरतमंदों को दान करने का विधान लंबे समय से चला रहा है। मौनी अमावस्या के दिन कुछ ज्योतिष उपाय करने से भी आप हर तरह के पितृदोष से छुटकारा पा सकते हैं।

मौनी अमावस्या पितृदोष के उपाय

मौनी अमावस्या के पितरों के नाम से काले तिल का दान करें। इस उपाय को करने से पितृदोष से मुक्ति के साथ-साथ व्यक्ति को धन धान्य से संबंधित कोई परेशानी का सामना भी नहीं करना पड़ता है।

मौनी अमावस्या पर शनि देव और पितरों को प्रसन्न करने के लिए पीपल के पेड़ पर दूध, गंगाजल, काले तिल और मीठा डालकर जल अर्पित करें। ऐसे करने से आपको शनिदोष और पितृदोष दोनों से मुक्ति मिलेगी।

मौनी अमावस्या के दिन खीर बनाने का भी विशेष महत्व हैं। इस दिन ब्राह्मण को खीर बनाकर खिलाएं साथ ही किसी जरुरमंद को भी खीर खिलाएं और गाय को भी भोग लगााएं। ऐसा करने से आपके पितृ प्रसन्न होंगे और पितृदोष से मुक्ति मिलेगी।

मौनी अमावस्या क्यों मनाई जाती है?

मौनी अमावस्या के पीछे धार्मिक और सामाजिक दोनों मान्यताएं देखी जाती हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन पवित्र संगम में देवताओं का वास होता है, यही कारण है कि इस दिन आपको गंगा सहित सभी प्रमुख नदियों पर भक्तों स्नान दान करते हैं। मौनी अमावस्या के दिन कुछ खास उपाय करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।

मौनी अमावस्या पर क्या दान करें

शास्त्रों के अनुसार मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान करने से पुण्य फल कई गुना बढ़ जाता है। इस दिन का धार्मिक महत्व अधिक है। मौनी अमावस्या के दिन व्रत करने वाले व्यक्ति को दान करना चाहिए। इस दिन जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाना चाहिए। ऐसा करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस दिन तेल, कंबल, दूध ,चीनी, अनाज तथा अपने आवश्यकता अनुसार पैसों का दान करना चाहिए। इसके अलावा मौनी अमावस्या के दिन पशु-पक्षियों को भोजन करना चाहिए। ऐसा करते श्री पित्र प्रसन्न होते हैं और जीवन में आ रही तमाम समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

Back to top button