x
बिजनेस

Apple ला रहा है OLED डिस्प्ले वाला iPad Pro, जल्द लॉन्च होगा ये डिवाइस


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – एपल कंपनी कई खास प्रोडक्ट्स पर काम कर रही है। इन्हीं में से एक है Apple iPad Pro 2024। इस डिवाइस को आने वाले महीनों में पेश किया जा सकता है। कंपनी 11 इंच iPad Pro और 12.9 इंच iPad Pro को जल्द ही लॉन्च कर सकती है। लॉन्चिंग से पहले इनके खास फीचर्स की जानकारी सामने आई है। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

ऐप्पल इसमें बड़े बदलाव कर सकता है

ऐप्पल इसमें बड़े बदलाव कर सकता है. यह ऐप्पल का पहला टैबलेट हो सकता है, जिसमें ओलैड स्क्रीन होगी जो अपने मॉडल की तुलना में बेहतर ब्रइटनेस और ज्यादा सटीक और क्रिस्पर कलर प्रदान करेगी।इसे मार्च 2024 में लॉन्च करने की योजना है। ऐप्पल इस साल नए iPad Pro मॉडल को तीन प्रमुख बदलावों के साथ लॉन्च करेगा।इसमें ओलैड स्क्रीन, एक नया मैजिक कीबोर्ड और M3 चिप शामिल होगी।

मैजिक कीबोर्ड से होंगे लैस

iPad में मिलने वाली डिस्प्ले के अलावा कुछ और ऐसी खूबियां भी दी जाएंगी। जो पहले कभी नहीं दी गई हैं। आगामी पैड्स संशोधित मैजिक कीबोर्ड को सपोर्ट करेंगे। जिसमें एक बड़ा ट्रैकपैड और एक लैंडस्केप-ओरिएंटेड फेस आईडी कैमरा होगा। बता दें इसे iOS के बीटा बिल्ड में देखा गया था।Apple iPad को M3 chip के साथ पेश किया जाएगा। एपल के आगामी दोनों ही मॉडल्स में OLED M3 chip परफॉर्मेंस के लिए प्रदान की जाएगी। इस चिपसेट को कई अपग्रेड्स के साथ पेश किया जाएगा, जो यूजर्स के एक्सपीरियंस को बढ़ाने का काम करेगा। इनकी कीमतों में भी पहले की तुलना में बढ़ोत्तरी की संभावना है।

OLED स्क्रीन के साथ Apple iPad Pro

नए iPad Pro मॉडल में पहली बार OLED स्क्रीन होगी, जो पुराने मॉडल्स में इस्तेमाल की जाने वाली एलसीडी और मिनी-एलईडी स्क्रीन को बदल देगी।यह स्क्रीन अपग्रेड बेहतर कंट्रास्ट और ब्लैक लेवल देगा. स्क्रीन के साथ-साथ रिपोर्ट में यह भी सुझाव दिया गया है कि ऐप्पल अपने iPad Air 6 को कुछ महत्वपूर्ण अपग्रेड देगा जैसे कि iPad Air 2022 के 10.9 इंच डिस्प्ले की तुलना में 12.9 इंच की स्क्रीन. 12.9-इंच के iPad Pro को भी थोड़ा सा बढ़ाकर 13 इंच का स्क्रीन साइज मिल सकता है।

Back to top button