x
मनोरंजन

आदियोगी महादेव की भक्ति में डूबी मौनी रॉय


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – मौनी रॉय उन अभिनेत्रियों में से एक हैं।जो अपनी लाइफ की हर अपडेट सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर करती हैं।वहीं हालिया तस्वीरों में एक्ट्रेस आदियोगी शिव के दर्शन करती दिखी.तस्वीरों में एक्ट्रेस कोयंबटूर में आदियोगी शिव का जल अभिषेक करती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीरों में मौनी का ये अंदाज फैंस को खूब दिल जीत रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by mon (@imouniroy)

मौनी रॉय ने शेयर की तस्वीर

मौनी रॉय ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें भगवान शिव और दोस्तों के साथ शेयर की है। इन तस्वीरों में मौनी रॉय कोयंबटूर के आदियोगी शिव प्रतिमा के दर्शन करती नजर आ रही हैं। टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल मौनी को इन तस्वीरों में शिव भक्ति में लीन देखा जा सकता है। एक तस्वीरे में एक्ट्रेस महादेव का जल अभिषेक करते नजर आ रही हैं।

मौनी महादेव की आरती करते हुए भी दिखाई दी

वहीं एक तस्वीर में मौनी महादेव की आरती करते हुए भी दिखाई दी. तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘तुम ही मेरे आदि, तुम ही मेरे अनंत ..शिव शिव’वहीं कुछ तस्वीरों में मौनी मंदिर के बाहर भी फोटो क्लिक कराती दिखी. तस्वीर में उनके पीछे शिव की एक बहुत बड़ी मूर्ति दिखाई दे रही है. मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी और आज वो बॉलीवुड में भी अपनी खास पहचान बना चुकी हैं.

मौनी रॉय का वर्कफ्रंट

अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में मौनी रॉय को आखिरी बार देखा गया था, जिसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन मुख्य भूमिका में नजर आएं थे। मौनी रॉय जल्द ही ‘द वर्जिन ट्री’ में सनी सिंह और पलक तिवारी के साथ नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन सिद्धांत सचदेव करेंगे और निर्माता संजय दत्त होंगे। 2022 में मौनी रॉय-सूरज नांबियार ने शादी की थी।

Back to top button