मुंबई – अर्पिता खान के डायमंड इयररिंग्स घर से ही चोरी हो गए। जिसके बाद शक घर के एक नौकर पर ही जताया जा रहा था। इस बात की सूचना अर्पिता ने पुलिस को दी और लिखित शिकायत भी दर्ज करवाई। बताया जा रहा है कि अर्पिता के इयररिंग्स की कीमत 5 लाख रुपये से भी ज्यादा है। पुलिस ने शक जताते हुए नौकर से पूछताछ ही और जांच पड़ताल हुई तो पता चला कि जूलरी उसी ने चुराई है। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए नौकर को गिरफ्तार कर लिया और जूलरी भी बरामद कर ली हैं।
Maharashtra | A man namely Sandeep Hegde (30) had stolen the diamond earrings of Salman Khan's sister Arpita Khan from her house on May 16. Police have arrested the accused. The earrings were worth Rs 5 lakh. Sandeep Hegde was working in Arpita Khan's house as a house help:… pic.twitter.com/o3BWdGYK6v
— ANI (@ANI) May 17, 2023
मुंबई पुलिस ने जानकारी दी है कि अर्पिता के घर हुई चोरी का आरोपी उनके घर का नौकर ही है. उनके नौकर ने ही घर से डायमंड के ईयररिंग्स चुराए थे. रिपोर्ट के अनुसार आरोपी का नाम संदीप हेगड़े है और उसकी उम्र 30 साल बताई जा रही है।
संदीप उनके घर पर हाउसकीपिंग का काम कर रहा था। वह ज्यादा समय से उनके घर पर नहीं था, सिर्फ 4 महीने ही हुए थे। इसके साथ ही घर में वह 11 लोगों की टीम के साथ काम कर रहा था। संदीप ने डायमंड इयररिंग्स चुराई और किसी को बिना बताए घर से गायब हो गया। जिसके बाद सभी का शक उसपर गया और बाद में जूलरी भी उसी के पास से बरामद की गई। सोशल मीडिया पर ये खबर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।