x
भारत

उत्तरी कश्मीर में बड़ा सड़क हादसा,बारामूला में गहरी खाई में गिरा पैसेंजर वाहन


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्लीः उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी इलाके में बुधवार को एक वाहन हादसे का शिकार होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है और करीब आठ लोग घायल हो गए। हादसे की पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचित किया गया। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। कड़ाके की ठंड और बर्फबारी से बनी फिसलन के बीच बचाव अभियान चलाया गया। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति देखी गई। अस्पताल में चीख-पुकार मच गई।

उत्तरी कश्मीर में बड़ा सड़क हादसा

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, बारामूला जिले के बोनियार इलाके में एक यात्री वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि उरी मार्ग पर एक यात्री वाहन बुझथला में खाई में गिर गया। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर बचाव अभियान शुरू किया गया।

यात्री वाहन खाई में गिरने से बड़ा हादसा

इसी बीच एक अधिकारी ने बताया कि उरी मार्ग पर एक यात्री वाहन बुझथला में खाई में गिर गया। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर बचाव अभियान शुरू किया गया। हादसे के बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भेजवाया। वहीं, कड़ाके की ठंड और बर्फबारी से बनी फिसलन के बीच बचाव अभियान चलाया गया। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति देखी गई। अस्पताल में चीख-पुकार मच गई।जानकारी के अनुसार, उड़ी के बुजथलन ततमुल्ला क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया। इससे कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि बर्फबारी के कारण सड़क भारी फिसलन हो गई है। घायलों को इलाज के लिए जीएमसी बारामुला ले जाया गया है।

घायलों में तीन लोगों की हालत नाजुक

एक अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल से शव बरामद कर लिए गए हैं और घायल व्यक्तियों को तत्काल इलाज के लिए बारामूला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी बोनियार उरी डॉ. खुर्शीद अहमद खान ने पुष्टि की कि सात शव बोनियार पीएचसी में हैं और आठ गंभीर रूप से घायलों को जीएमसी बारामूला रेफर किया गया है, जिनमें तीन घायलों की हालत अधिक गंभीर है।

मृतकों की पहचान की जा रही

फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दे रही है। हादसे के शिकार लोग कहां के थे इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान वाहन की स्पीड काफी तेज थी। फिलहाल हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज जारी है।

महबूबा मुफ्ती ने जताया शोक

इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों से पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने गहरा शोक व्यक्त किया है। महबूबा मुफ्ती ने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के प्रति एकजुटता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना करती हूं। मुफ्ती ने स्थानीय प्रशासन से प्रभावित परिवारों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने की अपील की है।

Back to top button