x
मनोरंजन

तारक मेहता में होगी पोपटलाल की शादी,पोपटलाल की जिंदगी में लेडी लव की एंट्री


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक ऐसा शो है जिसने सालों से लोगों को अपने साथ जोड़ रखा है। शो के मेकर्स अक्सर नए ट्विस्ट के साथ फैंस का दिल जीतने में कामयाब होते आए हैं। इस बार भी शो में एक ऐसा ही ट्विस्ट आने वाले हैं। शो में एक बार फिर खुशी का माहौल होगा। अगर आप सोच रहे हैं कि शो में दयाबेन की एंट्री होने वाली है तो ऐसा नहीं है। एक बार फिर पोपटलाल की जिंदगी में प्यार की एंट्री होने वाली है। एक बार फिर पोपटलाल पर शादी का खुमार चढ़ेगा। ऐसा लगता है कि इस बार तो पोपटलाल शादी करने के लिए घोड़ी चढ़ जाएंगे और इसी के साथ महिला मंडली को एक और नया सदस्य मिल जाएगा।

View this post on Instagram

A post shared by Sony SAB (@sonysab)

एक्ट्रेस पूजा भारती शर्मा की एंट्री

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के मेकर्स की पोपटलाल के लिए एक अच्छी लड़की की तलाश पूरी हो गई है।यह लड़की कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस पूजा भारती शर्मा हैं जिन्होंने शो में एंट्री की है।मीडिया सूत्रों का दावा है कि, पूजा भारती शो में सिर्फ कैमियो रोल में नजर आएंगी. उनका रोल दर्शकों को काफी मजेदार लगने वाला है।वो पत्रकार पोपटलाल के अपोजिट नजर आएंगी. उनके किरदार का नाम अनोखी रखा गया है. अनोखी और पोपटलाल की पहली मुलाकात का प्रोमो भी रिलीज हो चुका है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के मेकर्स की पोपटलाल के लिए एक अच्छी लड़की की तलाश पूरी हो गई है. यह लड़की कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस पूजा भारती शर्मा हैं जिन्होंने शो में एंट्री की है।मीडिया सूत्रों का दावा है कि, पूजा भारती शो में सिर्फ कैमियो रोल में नजर आएंगी. उनका रोल दर्शकों को काफी मजेदार लगने वाला है।वो पत्रकार पोपटलाल के अपोजिट नजर आएंगी. उनके किरदार का नाम अनोखी रखा गया है. अनोखी और पोपटलाल की पहली मुलाकात का प्रोमो भी रिलीज हो चुका है।

फैंस को है पोपटलाल की शादी का इंतजार

इस प्रोमो के देखने के बाद फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। फैंस को अब पोपटलाल की शादी देखने का इंतजार है। वैसे ऐसा पहली बार नहीं है कि शो में पोपलाल की शादी का माहौल दिखाया गया हो। इससे पहले भी पोपटलाल को कई बार प्यार होते दिखाया गया। कई बार तो शादी के मंडप तक भी बात पहुंची, लेकिन हर बार किसी न किसी वजह से पोपटलाल की शादी टूट गई। इस बार क्या होगा ये देखने वाली बात होगी, लेकिन इस बार भी अगर पोपलाल की शादी नहीं हो पाती तो फैंस को काफी दुख होगा। ठीक वैसे ही जैसे दयाबेन की एंट्री दावा करके भी मेकर्स ने उन्हें शो में नहीं वापस बुलाया।

Back to top button