x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

बर्थडे पर बॉयफ्रेंड के साथ अनबन कर बैठीं जाह्नवी कपूर!


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – आज जाह्नवी कपूर का 24 वां बर्थडे है। एक्ट्रेस अपने जन्मदिन को खास तरीके से मना रही हैं। आज इनके पिता बोनी कपूर ने स्पेशल पोस्ट शेयर की तो वहीं जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड ने भी प्यार भरा पोस्ट लिखकर दिन को खास बनाना चाहा। मगर जाह्वनी को बात पसंद नहीं आई और बात बनने की बजाय बिगड़ गई। बस फिर क्या बॉयफ्रेंड ने भी लिखा दिया कि आज के दिन रूड होने की जरूरत नहीं।

जाह्नवी कपूर और Orhan Awatramani सोशल मीडिया पर खुलकर अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। इस कारण दोनों के रिश्ते को लेकर खबरें आती रहती हैं। आज जाह्नवी के जन्मदिन पर भी ओरहान ने एक खास पोस्ट लिखकर दिल की बात कह डाली। जाह्नवी ने जन्मदिन पर एक पोस्ट शेयर की जिसपर ओरहान ने कमेंट किया है- “जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्यारी @janhvikapoor, आपको शुभकामनाएं। केवल अच्छे वाइब्स और सफलता तुम्हारे राह में मिले।…. मुझे तुमसे बहुत प्यार है। जियो हंसो प्यार – ओरी” इसके साथ ही ओरी ने दिल वाला इमोजी भी शेयर किया।

इतने प्यार भरे कमेंट पर जाह्नवी ने कमेंट किया है कि “तुम और बेहतर कर सकते थे।” अब यह बात ओरी ने भांप ली ओर फटाक से उसपर रिप्लाय किया, जन्मदिन पर रूड होने की जरूरत नहीं।

Back to top button