x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

राम मंदिर बनाने के लिए इन सितारों ने दिया इतना दान


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – राम नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। मंगलवार से राम नगरी अयोध्या में इस कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी हैं। तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड सितारों को भी प्राण प्रतिष्ठा का न्योता बांटा जा रहा है। कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने राम मंदिर बनने में अपना योगदान दिया था, यानी इन सितारों ने कुछ धनराशि डोनेट कर के इसके निर्माण में सहियोग किया था। इन सितारों की लिस्ट में कई नाम शामिल हैं। कुछ ने अपने दान की रकम गुप्त रखी तो वहीं कुछ ने बढ़-चढ़कर इसका ऐलान किया और आम लोगों को भी दान करने के लिए प्रोतसाहित किया।

अक्षय कुमार

17 जनवरी को बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने खुलासा किया कि उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए एक अज्ञात राशि दान की है।उन्होंने लिखा, ‘यह बहुत खुशी की बात है कि अयोध्या में हमारे श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है…अब योगदान देने की हमारी बारी है।मैंने शुरुआत कर दी है, उम्मीद है आप भी हमारे साथ जुड़ेंगे. जय सियाराम।

हेमा मालिनी

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल और मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी शुरू से ही राम मंदिर निर्माण के मुद्दे के साथ जुड़ी रही हैं। एक्ट्रेस ने इसके लिए अपने हिस्से का योगदान किया। उन्होंने अपने दान की धनराशि गुप्त रखी। एक्ट्रेस को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता भी आ चुका है। इस मौके पर एक्ट्रेस रामायण डांस ड्रामा करेंगी।

अनुपम खेर

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने राम मंदिर निर्माण के लिए ईंटें दान कीं हैं।उन्होंने अपने एक पोस्ट में लिखा, ‘मैं आपको अयोध्या में बन रहे ऐतिहासिक #RamMandir की एक झलक दिखा रहा हूं।इस विशाल मंदिर को बनते हुए देखकर बहुत सुखद महसूस हुआ।रामलला के मंदिर निर्माण में हर भक्त अपनी श्रद्धा और भक्ति से लगा हुआ है।#जयशश्रीराम की गूंज पूरे अयोध्या में माहौल! मैं भाग्यशाली हूं कि मेरे अनुरोध पर मुझे इस मंदिर में उपहार के रूप में एक ईंट मिली! मैं आभारी हूं!’

एक्टर मनोज जोशी

एक्टर मनोज जोशी ने भी राम मंदिर निर्माण में अपना योगदान दिया। एक्टर ने अपना दान गुप्त रखा और उन्होंने लोगों से भी दान करने की अपील की थी। ‘हलचल’, ‘धूम’, ‘भागम भाग’, ‘चुप चुप के’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी फिल्मों में मनोज जोशी अपनी अहम भूमिका के लिए जाने जाते हैं।

गुरमीत चौधरी

टीवी अभिनेता गुरमीत चौधरी के पास अपनी कमाई के लिए बहुत पैसा है और वो सक्रिय रूप से प्रशंसकों से आगे आने और जो भी छोटी राशि दान कर सकते हैं, दान करने का आग्रह कर रहे हैं।उन्होंने कहा, जैसा कि आप जानते हैं कि राम मंदिर निर्माण के लिए धन एकत्र करने का काम पूरे देश में बड़े जोर-शोर से चल रहा है।इस शुभ कार्य के लिए हम भी अपना कुछ सहयोग भगवान राम के चरणों में अर्पित करना चाहते हैं।हालांकि, उन्हें निमंत्रण नहीं मिला।

पवन कल्याण

साथ सिनेमा के पावर स्टार और नेता पवन कल्याण ने भी राम मंदिर निर्माण के लिए अपना योगदान दिया। एक्टर ने 30 लाख रुपये दान किए हैं। उन्होंने इस बारे में कोई दिखावा नहीं किया। बाकी एक्टर्स की तरह ही उन्होंने सादगी से ये धनराशि दान की।

Back to top button