x
खेल

भारत के अंडर-19 स्टार अर्शिन कुलकर्णी ने आइडल जैक्स कैलिस के पैर छू कर लिए आशीर्वाद ,वीडियो हुआ वायरल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्लीः भारत के स्टार अंडर-19 क्रिकेटर अर्शिन कुलकर्णी (Arshin Kulkarni) का भी कुछ ऐसा ही सपना साकार हुआ है। अर्शिन को अपने आदर्श जैक कैलिस से पहली बार मिलने का मौका मिला। अर्शिन इस मौके पर बेहद भावुक नजर आए और उन्होंने कैलिस के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।

अर्शिन का सपना हुआ साकार

दरअसल, अंडर-19 वर्ल्ड कप का आगाज 19 जनवरी से साउथ अफ्रीका की धरती पर होने जा रहा है। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए भारतीय टीम भी साउथ अफ्रीका पहुंची हुई है। इसी दौरान एक इवेंट में भारत के स्टार खिलाड़ी अर्शिन कुलकर्णी को अपने रोल मॉडल जैक कैलिस से मिलने का मौका मिला। अर्शिन ने कैलिस के साथ काफी देर तक बातचीत की और फिर उनको एक लेटर भी दिया।

जैक्स कैलिस के पैर छू कर लिए आशीर्वाद

अर्शिन ने बातचीत के दौरान कैलिस के पैर भी छूए और वह काफी भावुक नजर आए। वीडियो में अर्शिन के चेहरे के हाव-भाव को देखकर साफतौर पर पता लग रहा है कि वह कैलिस से मिलने पर बेहद खुश हैं। कैलिस ने अर्शिन की जर्सी पर अपने साइन करते हुए भारतीय युवा खिलाड़ी को खास तोहफा भी दिया। सोशल मीडिया पर अर्शिन का यह क्यूट वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

कुलकर्णी को जैक्स कैलिस ने दिया ऑटोग्राफ

बता दें कि 18 वर्षीय कुलकर्णी अपने आइडल की तरह ही दाएं हाथ के बल्लेबाज और मध्यम तेज गति के गेंदबाज हैं। भारतीय ऑलराउंडर ने प्रिटोरिया में टीम के होटल में कैलिस से मुलाकात की और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद दोनों ने काफी देर तक बातचीत की। इस दौरान प्रोटियाज दिग्गज ने कुलकर्णी को उनकी जर्सी पर अपना ऑटोग्राफ दिया और उनके साथ तस्वीरें भी क्लिक की। इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

बेहतरीन ऑलराउंडर हैं अर्शिन

अर्शिन कुलकर्णी का प्रदर्शन अंडर-19 एशिया कप में बेहद शानदार रहा था। अर्शिन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 4 मैचों में 69 की दमदार औसत से 138 रन ठोके थे। अफगानिस्तान के खिलाफ अर्शिन ने 70 रन की दमदार पारी खेली थी। वहीं, अर्शिन ने गेंद से भी खूब रंग जमाया था। इससे पहले महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में भी अर्शिन ने 54 गेंदों पर 117 रन की यादगार पारी खेली थी।

Back to top button