x
मनोरंजन

मेगास्टार चिरंजीवी को मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – मेगास्टर चिरंजीवी को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। कहा जा रहा है कि उन्हें जल्द ही देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। चार दशक से भी लंबे करियर में चिरंजीवी ने 150 से ज्यादा फिल्में की हैं। फिल्मों के अलावा वह समाज सेवा भी करते रहते हैं और खूब चैरिटी भी करते हैं।अब रिपोर्ट्स हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चिरंजीवी को पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा।

चिरंजीवी को मिलेगा पद्म विभूषण का सम्मान

सुनने में आया है कि एक्टर को उनके इतने लम्बे करियर के बाद इस अवार्ड से नवाज़ा जा सकता है। हालांकि, अभी तक ये खबर कंफर्म नहीं हुई है। न तो एक्टर की तरफ से और न ही कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट अभी तक इस बारे में सामने आया है। लेकिन ये जरूर कहा जा रहा है कि इस साल रिपब्लिक डे के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उन्हें ये खास सम्मान दिया जा सकता है। बता दें, वो इस अवार्ड के हकदार हैं क्योंकि उन्होंने न सिर्फ सिनेमा में अपना योगदान दिया है बल्कि उनके नेक कामों की सूची भी काफी लंबी है।

Chiranjeevi को यह सम्मान उनकी सोशल सर्विस के लिए दिया जाएगा

Chiranjeevi को यह सम्मान उनकी सोशल सर्विस के लिए दिया जाएगा। कोरोना काल के दौरान चिरंजीवी ने लोगों की मदद के लिए एंबुलेंस सर्विस की शुरुआत की थी। इसके अलावा वह अपने नाम से एक ब्लड बैंक भी चलाते हैं।चिरंजीवी को अब तक पद्म भूषण, 9 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ, तीन नंदी अवॉर्ड्स और डॉक्टरेट की मानद उपाधि समेत कई और अवॉर्ड मिले हैं, जिनकी कुल संख्या 20 है। इनमें जी सिने, संतोषम और सिनेमा एक्सप्रेस के अलावा रघुपति वैंकेया अवॉर्ड और IFFI इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड जैसे सम्मान शामिल हैं।

चिरंजीवी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत

चिरंजीवी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1978 में फिल्म Punadhirallu से की थी। लेकिन इससे पहले उनकी Pranam Khareedu नाम की फिल्म रिलीज हुई थी। साल 1988 में उन्होंने ‘रुद्रवीणा’ नाम से फिल्म बनाई, जिसे तब बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला था। चिरंजीवी को स्टारडम 1983 में आई फिल्म ‘कैदी’ से मिला था। इसमें उनका मैनरिज्म और स्टाइल…सबकुछ ट्रेडमार्क बन गया था। इसी फिल्म से चिरंजीवी को फिर ‘मेगास्टार’ कहा जाने लगा था।

Back to top button