x
भारतविश्व

PM मोदी के लक्षद्वीप जाने पर मालदीव के नेता ने की आपत्तिजनक टिप्पणी, सोशल मीडिया पर मालदीव का विरोध बढ़ा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्लीः मालदीव में ज्यादातर सरकारी वेबसाइटें शनिवार रात को डाउन हो गईं। एक्सेस करने की कोशिश पर लोगों ने पाया कि मालदीव राष्ट्रपति, विदेश मंत्रालय और पर्यटन विभाग की वेबसाइटें काफी समय तक काम नहीं कर रही थीं। हालांकि रविवार सुबह तक वेबसाइट फिर से शुरू हो गईं। मालदीव में सरकार की वेबसाइट डाउन होने का ये मामला तब हुआ है जब मालदीव के कई अफसर, मंत्री और दूसरे लोग भारतीय सरकार को निशाने पर ले रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी भद्दे कमेंट किए गए थे। वहीं मालदीव के अपने ही लोगों ने भारत से रिश्ते बिगाड़ने पर अपनी सरकरार को फटकारा है। एक पूर्व अफसर ने इस बात को लेकर भी सवाल उठाए हैं कि पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा पर टिप्पणी क्यों की जा रही है।

पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा पर टिप्पणी क्यों?

मालदीव में ज्यादातर सरकारी साइटें डाउन होने की बात शनिवार रात को सामने आई। जिनको ठीक करने के लिए एक्सपर्ट को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा पर मालदीव से आ रही टिप्पणियों के लिए देश की पूर्व अफसर फराह फैजल ने अपने राष्ट्रपति मुइज्जु और विदेश मंत्री मूसा जमीर को घेरा है। फराह ने कहा है कि मंत्री मूसा जमीर को अपने अधिकारियों को कूटनीति सिखाने की जरूरत है। कुछ सरकारी अधिकारियों को हमारे सबसे करीबी सहयोगियों में से एक भारत पर बहुत ही गैर-पेशेवर तरीके से हमला करते देखना वास्तव में दुखद और शर्मनाक है।

मालदीव की मंत्री और नेता ने भारतीयों का उड़ाया मजाक

दरअसल, PM मोदी ने लक्षद्वीप दौरे का एक वीडियो शेयर किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग कहने लगे कि लाखों रुपए खर्च कर मालदीव जाने से बेहतर है कि लक्षद्वीप जाएं। इस बात से नाराज मालदीव की सत्तारूढ़ प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव (PPM) की मंत्री मरियम शिउना और नेता जाहिद रमीज ने भारतीयों का मजाक उड़ाया।

‘मोदी की यात्रा से मालदीव को क्या परेशानी’

फराह फैजल ने अपने एक बयान में लिखा है कि भारतीय प्रधानमंत्री ने अपने देश के एक हिस्से का दौरा किया और तस्वीरें खिचाईं। इस पर मालद्वीप के अफसरों और मंत्रियों को बयान देने की क्या जरूरत है, ये समझ से परे है। हम किसी देश के पीएम के उसके अपने ही देश के भीतर के दौरे पर प्रतिक्रिया देकर क्या बताना चाह रहे हैं। इस पर देश के राष्ट्रपति और विदेश मंत्री को सोचना चाहिए। ये इसलिए भी जरूरी है क्योंकि भारत हमारा एक पुराना सहयोगी रहा है।

मालदीव मंत्री ने PM मोदी को आपत्तिजनक शब्द कहे

मंत्री मरियम शिउना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट करते हुए PM मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। वहीं, नेता जाहिद रमीज लिखा कि भारत सर्विस के मामले में हमसे कम्पीट नहीं कर सकता। मरियम यूथ एम्पावरमेंट, इन्फॉर्मेशन एंड आर्ट की डिप्टी मिनिस्टर हैं।उनके इस पोस्ट पर मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा- मंत्री मरियम शिउना ने गलत शब्द कहे हैं। ये बात मालदीव की सुरक्षा और समृद्धि को खतरे में डाल सकती है। राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की सरकार को ऐसी टिप्पणियों से दूरी बनानी चाहिए।

नरेंद्र मोदी के लिए ‘जोकर’ और ‘इजरायल की कठपुतली’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया लक्षद्वीप दौरे पर मालदीव से तीखी प्रतिक्रिया आई है। मालदीव की युवा सशक्तिकरण, सूचना और कला उप मंत्री मरियम शिउना ने तो बेहद जहरीली जुबान बोलते हुए नरेंद्र मोदी के लिए ‘जोकर’ और ‘इजरायल की कठपुतली’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। जिससे सोशल मीडिया पर जमकर हंगामा हुआ है। सोशल यूजर्स ने लक्षद्वीप द्वीप से अपनी तस्वीरें साझा करने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के लिए मरियम सहित मालदीव सरकार के अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहीं भी मालदीव का जिक्र नहीं किया था लेकिन मालदीव से लगातार प्रतिक्रिया आ रही है।

मालदीव के नेता ने लिखा- वहां सफाई नहीं, कमरों से बदबू आती है

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने PM मोदी का लक्षद्वीप वाला वीडियो शेयर करते हुए लिखा- बढ़िया कदम है! यह मालदीव की नई सरकार के लिए एक बड़ा झटका है, जो चीन की कठपुतली है। इस दौरे के बाद लक्षद्वीप में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।इस जवाब में PPM के नेता जाहिद रमीज ने लिखा- बेशक यह अच्छा कदम है, लेकिन भारत कभी हमारी बराबरी नहीं कर सकता है। मालदीव पर्यटकों को जो सर्विस देता है, वो भारत कैसे देगा। वो इतनी सफाई कैसे रख पाएंगे, जितनी हम रखते हैं। उनके कमरों में आने वाली बदबू टूरिस्टों के लिए सबसे बड़ी दिक्कत होगी।

सोशल मीडिया पर मालदीव का विरोध बढ़ा

नेता जाहिद रमीज के पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर भारतीयों और मालदीव के नागरिकों के बीच जंग छिड़ गई है। भारत के लोगों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि देश में #BoycottMaldives ट्रेंड कर रहा है। लोग मालदीव का जमकर विरोध कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि PM मोदी के लक्षद्वीप दौरे से मालदीव के टूरिज्म को तगड़ा झटका जरूर लगने वाला है।

लोगों ने मालदीव की छुट्टियां की कैंसल

भारतीय लाखों रुपए खर्च कर मालदीव में छुट्टियां मनाने के लिए जाते हैं। इसी से वहां की अर्थव्यवस्था चलती है। लोगों को रोजगार मिलता है। इसके बावजूद मालदीव के लोग भारत के खिलाफ बात कर रहे हैं और भारतीयों का मजाक उड़ा रहे हैं। इसके जवाब में कई भारतीयों ने मालदीव की छुट्टियां कैंसल कर दी हैं।
एक भारतीय ने मालदीव के विरोध में वहां जाने का प्लान कैंसिल कर दिया। उसने सोशल मीडिया पर मालदीव जाने की कैंसिल्ड टिकट का फोटो शेयर किया।

राष्ट्रपति मुइज्जू ने ‘इंडिया आउट’ का नारा दिया था

नए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के सत्ता संभालने के बाद दोनों देशों के बीच खटास आई है। राष्ट्रपति मुइज्जू चीन समर्थक माने जाते है। वे अपने देश से भारतीय सैनिकों को निकालने के लेकर कई प्रदर्शन भी हुए। मालदीव की नई सरकार को लगता है कि उनके देश में भारतीय सैनिकों की मौजूदगी संप्रभुता के लिए खतरा है।

मालदीव में सरकारी वेबसाइटें घंटों रहीं ठप

प्रेसिडेंट ऑफिस की वेबसाइट ओपन नहीं होने पर कार्यालय ने एक्स पर लिखा कि कृपया ध्यान दें! प्रेसिडेंट ऑफिस की वेबसाइट तकनीकी दिक्कतों का सामना कर रही है। इससे हुई असुविधा के लिए हमें खेद हैं। आपके सहयोग के लिए धन्यवाद। हम वेबसाइट में आ रही तकनीकी दिक्कतों को सही करने में जुटे हैं। कुछ दिनों पहले अल्बानिया में भी साइबर हमले के कारण संसद का कामकाज ठप हो गया था।

अपनों के निशाने पर आए प्रेसिडेंट

जानकारी के अनुसार पीएम मोदी ने 2 दिन पहले ही लक्षद्वीप की यात्रा पर गए थे। इस पर मालदीव के टाॅप लेवल के अधिकारियों ने पीएम मोदी की आलोचना की थी। इस पर मालदीव की पूर्व ब्यूराक्रेट फराह फैजल ने सरकार की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि मालदीव के विदेश मंत्री और प्रेसिडेंट को विदेश की क्लास लेनी चाहिए।

पीएम मोदी पर किए भद्दे कमेंट

हालांकि यह घटना तब हुई जब वहां के सरकारी अफसर भारत सरकार और पीएम मोदी पर निशाना साध रहे हैं। पीएम मोदी पर भी कई भद्दे कमेंट किए गए हैं। मालदीव की सूचना और प्रसारण मंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी को जोकर और इजराइल की कठपुतली बता दिया। ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अपनी ही सरकार की क्लास लगा दी। लोगों ने कहा कि देश के प्रेसिडेंट और विदेश मंत्री को सोचना चाहिए।

Back to top button