x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

‘राधाकृष्ण’ फेम मल्लिका की ‘प्रचंड अशोक’ से वापसी,नए अंदाज में नजर आएगी सम्राट अशोक की प्रेम कहानी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्लीः कई बार कुछ लोग कुछ ऐसा काम कर जाते हैं कि उनके गुजरे हुए सदियों बीत जाते हैं लेकिन अपने कुछ कामों के जरिए उन्हें अलग-अलग कालों में एक अंदाज के साथ याद किया जाता है। कुछ ऐसे ही पराक्रमी और वीरता से भरे राजा सम्राट अशोक भी थे। उनकी वीरता से भरी प्रेम कहानी को एक अनूठे अंदाज में कलर्स पर जल्द ही प्रस्तुत किया जाएगा। इस शो का नाम प्रचंड अशोक है। इसके प्रोमो से ही पता चल रहा है कि यह शो कितना खास रहने वाला है।

‘राधाकृष्ण’ फेम मल्लिका की ‘प्रचंड अशोक’ से वापसी

View this post on Instagram

A post shared by Mallika Singh (@mallika_singh_official_)

‘राधाकृष्ण’ फेम मल्लिका सिंह नए धारावाहिक ‘प्रचंड अशोक’ से वापसी कर रही है. 2024 में टीवी पर कई बड़े शोज टेलीकास्ट होने वाले हैं. इनमें शो प्रचंड अशोक की काफी चर्चा है. सम्राट अशोक के पराक्रम की गाथा बताता ये शो एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं.

शो की खास बात

शो की सबसे बड़ी खासियत है कि यह शो एकता कपूर का है। एकता कपूर के शो अपने भव्य सेट्स के लिए हमेशा से जाने जाते हैं। वहीं नागिन के बाद दर्शक उनके एक नए शो का इंतजार कर रहे थे। नए साल में एकता कपूर का अपने फैंस के लिए यह एक तोहफा है। वह कलर्स टीवी पर अपना नया शो प्रचंड अशोक लेकर आई हैं, जिसका प्रोमो लोगों में कौतूहल जगा रहा है। शो के लीड एक्टर अदनान खान और मल्लिका सिंह नजर आ रही हैं। अब देखते हैं कि यह दोनों अपने किरदार के साथ कितना न्याय कर पाते हैं।

मल्लिका सम्राट अशोक की पत्नी कारुवाकी की भूमिका में

इसमें अदनान खान और मल्लिका सिंह लीड रोल में हैं. शो में मल्लिका सम्राट अशोक की पत्नी कारुवाकी का रोल करने वाली हैं. उन्हें नए अवतार में देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं. मल्लिका को इससे पहले माइथोलॉजिकल शो राधाकृष्ण में देखा गया. इसमें उन्होंने राधा का रोल प्ले कर फेम पाया.

एक्ट्रेस ने 2015 में सीरियल जांबाज सिंदबाद से एक्टिंग डेब्यू

एक्ट्रेस ने 2015 में सीरियल जांबाज सिंदबाद से एक्टिंग करियर शुरू किया. लेकिन राधा का रोल कर वो घर-घर में पॉपुलर हुईं. इसके बाद ‘जय कन्हैया लाल की’ में उन्हें देवी लक्ष्मी के रोल में देखा गया. अब 2024 में मल्लिका को टीवी क्वीन एकता कपूर के शो से जुड़ने का मौका मिला है.

कारुवाकी के किरदार में उम्दा अभिनय कर फैंस की वाहवाही लूटेंगी

यकीनन उनके लिए ये सुनहरा मौका है. 8 साल में एक हिट शो देने वाली मल्लिका के करियर को ‘प्रचंड अशोक’ बूस्ट कर सकता है. अभी तक फैंस उन्हें राधा के रोल से जानते थे. उम्मीद है अब वो कारुवाकी के किरदार में उम्दा अभिनय कर फैंस की वाहवाही लूटेंगी.

एकता कपूर ने लिखा ये पोस्ट

इस प्रोमो के कमेंट में एकता कपूर ने लिखा, शक्तिशाली राजाओं ने भूमि और शत्रुओं पर विजय प्राप्त की है, लेकिन केवल एक महान व्यक्ति ही अपने भीतर के शत्रु पर विजय प्राप्त करने की शक्ति के बारे में जानता है. यह एक शक्तिशाली राजा की कहानी है, जिसने महसूस किया कि शक्ति युद्ध की जीत में है… लेकिन महानता शांति की जीत में है. वह हमेशा भारत का गौरव बने रहेंगे… उनका प्रतीक चिन्ह हमारे साहस का प्रतीक हैं. यह एक शक्तिशाली राजा अशोक की कहानी है, जो अशोक महान बन गए. वहीं फैंस ने इस नए शो के लिए एक्साइटमेंट शेयर की है.

18 साल की उम्र में हुआ था प्रेम

ऐसा माना जाता है कि जब सम्राट अशोक अपने राजकाज के सिलसिले में विदिशा गए थे तब उन्हें एक आम लड़की देवी से प्रेम हुआ था। उन्होंने वहीं पर उनसे शादी की और इस शादी से उनके तीन बच्चे भी हुए थे। देवी को शाक्य कुमारी भी कहा जाता था क्योंकि वो शाक्या कुटुंब की थी। सम्राट अशोक और देवी की शादी को प्यार से जोड़कर भी देखा जाता है क्योंकि उस दौरान पाटलिपुत्र के राजकुमार के लिए कोई साधारण लड़की नहीं चुनी जाती। लेकिन हां जब वो पाटीलुपत्र वापिस लौटे तो देवी अपने बच्चों के साथ विदिशा में ही रुकीं और अपने राज्य जाकर सम्राट अशोक ने राजकुमारी असंधिमित्रा से शादी की।

Back to top button