x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Video: बॉडीगार्ड के साथ बाइक राइड पर निकलीं अनुष्का शर्मा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की जोड़ी पुरे बॉलीवुड में फेमस है। दोनों के बीच की केमिस्ट्री काफी रोमांस से भरपूर है। लेकिन इस बार अनुष्का किसी और बजह से सुर्खियों में है।

View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन हाल ही शूट पर जाते वक्त मुंबई के ट्रैफिक में फंस गए थे। जिसके बाद बिग बी ने बिना झिझके एक अनाजन शख्स से लिफ्ट मांगी ली और अपनी डेस्टिनेशन पर वक्त से पहुंच गए। इसकी एक तस्वीर खुद एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। बिग बी के इस कार्य को फैंस खूब पसंद कर रहे है। अब एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को भी मुंबई की सड़कों पर बाइक से सफर करते हुए देखा गया है।

मुंबई में जुहू का एक रास्ता पेड़ गिरने की वजह से बंद कर दिया गया था। जिसकी वजह से अनुष्का को गाड़ी छोड़ बाइक पर सवारी करनी पड़ी। अनुष्का शर्मा अपने बॉडीगार्ड सोनू के साथ बाइक राइड करती दिखाई है। अब अनुष्का का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा एक चेक की शर्ट को बेज पैंट के साथ पहने हुए नजर आ रही है। उन्होंने बालों को बांधा हुआ है और आंखो पर चश्मा लगया है। वो बॉडीगार्ड सोनू के साथ बाइक पर बैठी दिखाई दे रही है।

अनुष्का का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर फैंस अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे है। एक यूजर ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा आज सभी बाइक से जाएंगे क्या ? बच्चन साहब भी बाइक से गए है आज…इसके अलावा कुछ लोग अनुष्का हेलमेट के लिए ट्रोल करते हुए भी नजर आ रहे है।

Back to top button