x
मनोरंजन

शादी में बिना नहाए पहुंचे थे आमिर खान के दामाद,आइरा ने पति नूपुर को कहा ‘नहाने जाओ’


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी इरा खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे से 3 जनवरी 2023 को कोर्ट मैरिज कर ली। इस दौरान नूपुर शिखरे बनियान-शॉर्ट्स पहनकर बारात लेकर पहुंचे। इन्हीं कपड़ों में उन्होंने शादी भी की जबकि इरा खान दुल्हन के लुक में नजर आईं। अब शादी के बाद से ही कपल की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

शॉर्ट्स और सैंडो में की शादी

नूपुर शिखरे अपनी ही शादी में बिना बैंड और बाजे के साथ पहुंचे थे। नूपुर अपने चार दोस्तों के साथ शॉर्ट्स और सैंडो में भागते हुए मुंबई के ताज लैंड्स एंड में पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपने दोस्तों के साथ ढोल पर जमकर डांस भी किया था, जिसका होटल में एंट्री की थी। इतना ही नहीं उन्होंने बिना कपड़े बदले गर्लफ्रेंड आइरा के साथ मैरिज रजिस्टर्ड की।

आयरा और नूपुर का लुक?

नुपूर के लुक की बात करें तो उन्होंने ग्रे कलर का शॉर्ट्स और ब्लैक कलर की बनियान कैरी की थी। साथ ही स्पोर्ट्स शूज कैरी किए. फिर शादी होने के बाद नूपुर ने ब्लू कलर की शेरवानी कैरी की थी। वहीं आयरा खान ने पिंक हैरम के साथ ब्लू कलर का ब्लू कलर का बलाउज और मैचिंग दुपट्टा टीमअप किया। इसकी के साथ उन्होंने हैवी जूलरी पहनी थी। भारी नेकलेस और टीके के साथ आयरा ने लुक कंप्लीट किया था. पूरे लुक के साथ वो कोल्हापुरी चप्पल और रेड हेयर फ्लॉन्ट किए थे।

इरा खान का वीडियो

इरा खान के इतना कहने के बाद नूपुर शिखरे ने फिर शेरवानी पहली और दूल्हे की तरह वह तैयार हुए। नहाने के बाद नुपुर ने शेरवानी पहनकर अपनी फैमिली और पत्नी इरा के साथ पैप्स को खूब पोज दिए। नुपुर शिखरे नीले रंग की शेरवानी पहने हुए नजर आए। जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे थे। सोशल मीडिया पर ये वीडियो देख फैंस अब फनी रिएक्शन दे रहे हैं।इस वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, अब तो शादी हो गई तो शॉवर लेने का क्या फायदा? एक ने लिखा, मतलब ये अपनी शादी में नहाया भी नहीं। एक अन्य ने लिखा, लगता है इसे शादी की कुछ ज्यादा ही जल्दी थी। एक ने लिखा, ‘ऐसा लग रहा अभी जिम करके आया है और वही कपड़े पहनकर आ गया।’

Back to top button