x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

एयरपोर्ट पर उल्टा मास्क पहने बाहर निकले सलमान खान, लोगों ने ले लिए मजे – Video


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – फिल्म एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म टाइगर-3 की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म की शूटिंग के हाल में उनका काफी समय विदेश में गुजरा है। हाल ही में शूटिंग करके विदेश से मुंबई लौटे हैं। सलमान जब मुंबई एयरपोर्ट से निकले तो पैपराजी ने उनको घेर लिया और उनकी तस्वीरें उतारीं। हालांकि इस दौरान कुछ ऐसा हो गया कि सोशल मीडिया पर सलमान खान को ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल सलमान के मास्क पहनने को लेकर उनका मजाक उड़ाया जा रहा है।

सलमान खान मुंबई एयरपोर्ट से निकले तो उन्होंने नीले रंग की शर्ट, जींस और हैट पहने हुए थे। साथ ही उन्होंने फेस मास्क भी पहना हुआ था। उनकी तस्वीरें जब सोशल मीडिया पर आईं तो लोगों ने नोटिस किया कि सलमान ने उल्टा मास्‍क पहना हुआ है। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स मीम बनाने शुरू कर दिए और एक्‍टर को ट्रोल किया जाने लगा।

सोशल मीडिया पर सलमान के मास्क को लेकर काफी मजेदार कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि दो पैग के बाद किसको पता रहता है कि मास्क किधर से सीधा है। वहीं एक यूजर ने कमेंट किया ‘कभी जब मास्क पहना ही नहीं तो फिर यही होगा।’ एक और यूजर ने लिखा- सल्लू भाई, कम से कम मास्क तो सीधे पहनिए। सलमान खान रविवार की रात टाइगर 3 की शूटिंग से लौटते समय मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे।

Back to top button