x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

‘महाभारत’ फेम शहीर शेख के घर फिर गूंजी किलकारी, पत्नी रुचिका कपूर ने दिया दूसरी बेटी को जन्म


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – टीवी के मशहूर एक्टर शहीर शेख और उनकी पत्नी रुचिका कपूर ने अपने फैंस और चाहने वाले को गुड न्यूज दी है। साल 2024 की शुरुआत होते ही ‘महाभारत’ फेम शहीर शेख उर्फ अर्जुन के घर में नन्ही परी ने जन्म लिया है। कपल शहीर शेख-रुचिका कपूर एक बार फिर एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बन गए हैं। शहीर शेख और रुचिका दूसरे बार पेरेंट्स बन गए हैं। रुचिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बड़ी बेटी के साथ अपनी दूसरी बेटी की एक तस्वीर शेयर की है। रुचिका कपूर ने अपनी दूसरी बेटी के नाम का खुलासा भी किया है।

शहीर शेख-रुचिका कपूर फिर बने पेरेंट्स

View this post on Instagram

A post shared by Ruchikaa Kapoor Sheikh (@ruchikaakapoor)

तस्वीर शेयर होने के तुरंत बाद प्रशंसकों और दोस्तों ने दूसरी बेटी के जन्म की खुशखबरी मिलने के बाद अपना प्यार कमेंट कर जाहिर कर रहे हैं। जहां कमेंट बॉक्स में अर्जित तनेजा ने लाल दिल और बुरी नजर वाला इमोजी डाला, वहीं शोभित अत्तारी ने भी बधाई दी, कुदरत का स्वागत है।’ सोशल मीडिया पर शहीर शेख-रुचिका कपूर की दूसरी बेटी की फोटो तेजी से वायरल हो रही है।

शहीर शेख-रुचिका कपूर की दूसरी बेटी का नाम

रुचिका कपूर ने अपनी दोनों बेटी की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘बड़ी बहन होने की सबसे अच्छी बात यह है कि आप किसी भी चिज की तुलना नहीं कर सकती है। जैसे राम और लक्ष्मण के प्यार की तुलना नहीं की जा सकती है। शहीर शेख-रुचिका कपूर की पहली बेटी का नाम अनाया और दूसरी बेटी का नाम कुदरत है। सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज उन्हें बधाईयां दे रहे हैं।

तीन साल बाद दोबारा पेरेंट्स बना कपल

बता दें कि, रुचिका ने बेटी को कब जन्म दिया है उन्होंने इसकी कोई जानकारी शेयर नहीं की है. उनकी बेटी भी कुछ महीने की लग रही है. शहीर ने भी अपनी पत्नी की दूसरी प्रेग्नेंसी की भनक किसी को नहीं लगने दी. लेकिन अब तीन साल बाद कपल दोबारा पेरेंट्स बन गया है. ये गुड न्यूज सुन उनके फैंस काफी खुश हैं.

इस फिल्म में नजर आएंगे शहीर शेख

वर्क फ्रंट की बात करें तो, शहीर शेख टीवी के बाद अब जल्द ही कृति सेनन स्टारर फिल्म दो पत्ती में नजर आएंगे. हाल ही में एक्टर ने शूटिंग के दौरान की एक बीटीएस फोटो भी शेयर की थी. ये फिल्म अगले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी.

शहीर शेख-रुचिका कपूर के बारे में

शहीर शेख-रुचिका कपूर ने अक्टूबर 2020 में शादी की। इस जोड़े ने सितंबर 2021 में अपने पहली बेटी का स्वागत किया। शहीर शेख और रुचिका अपनी पर्सनल लाइफ को काफी सीक्रेट रखते हैं। रुचिका और शहीर की फोटो में उनकी बड़ी बेटी अनाया नजर तो आती है, लेकिन उनका चेहरा किसी न किसी तरह साफ नजर नहीं आता।

कपल को मिली बधाइयां

रुचिका कपूर मां बनीं और इसकी भनक किसी को नहीं हुई। बेटी कुदरत कितने दिन या महीने की है, कोई जानकारी नहीं। लेकिन अलीफा शेख, जो कि शहीर शेख की रिश्तेदार हैं, उन्होंने कंफर्म कर दिया कि ये बच्चा एक्टर का ही है। उन्होंने लिखा, ‘हमारे प्यारे बच्चे।’ अर्जित तनेजा ने रेड हार्ट और एविल आई इमोजी शेयर किया। वहीं, एक यूजर ने लिखा, ‘रुचिका आपको सलाम है। आपने अपनी पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान काम किया। और उसके बाद भी कर रही हैं।

Back to top button