x
मनोरंजन

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस ने की दूसरी शादी,शेयर की तस्वीरें


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस वृषिका मेहता ने शादी कर ली है। ‘दिल दोस्ती डांस’ में अपने रोल के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड सौरभ घेडिया से शादी कर ली है। वृषिका मेहता ने 10 दिसंबर को इंस्टाग्राम पर अपनी शादी का वीडियो पोस्ट किया,फोटो कैप्शन की शुरुआत एक संस्कृत श्लोक से हुई, ‘आपके साथ जीवन भर का साथ बना रहे। यह सभी कोशिशों में सफलता लाए।

View this post on Instagram

A post shared by Vrushika Mehta (@vrushyy)

व्रुशिका मेहता और सौरभ घेड़िया ने शादी

व्रुशिका मेहता और सौरभ घेड़िया ने शादी का ऐलान करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनके दो वेडिंग लुक देखने को मिले हैं, जो काफी चर्चा में हैं। वहीं सेलेब्स ही नहीं फैंस तारीफें करते हुए न्यूली मैरिड कपल को बधाई दे रहे हैं। व्रुशिका मेहता ने पहले शादी की एक वीडियो शेयर की, जिसके साथ कैप्शन में लिखा, भवद्भिः सह सङ्गतिः आजीवनं तिष्ठतु… सर्वेषु कार्येषु सफलतां जनयतु. वहीं वीडियो में उन्हें लाल कलर के दुल्हन के जोड़े में देखा जा सकता है। खूबसूरत फेरीटेल वेडिंग को देख फैंस भी तारीफें करते हुए नहीं थक रहे हैं।

वृषिका मेहता की शादी लुक्स

वृषिका मेहता ने अपनी शादी में दो लुक्स कैरी किए थे. पहले लुक में उन्होंने रेड कलर का खूबसूरत जोड़ा पहना था। रेड जोड़े में एक्ट्रेस ने अपनी जयमाला की थी। वहीं दूसरे लुक में वृषिका ने व्हाइट लहंगा कैरी किया था। साथ में उन्होंने ग्रीन चुन्नी को साइड से पिन किया था। हैवी ज्वैलरी, मांग टीका और नथ पहने वृषिका किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं। वहीं सौरभ शेरवानी में बेहद जच रहे थे।

कपल ने शेयर किया शादी का वीडियो

वीडियो के बाद कपल ने शादी की कुछ खास तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें व्रुशिका वाइट और ग्रीन कलर के लहंगे में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, परिवार की गर्मजोशी, दोस्तों की हंसी और सभी के आशीर्वाद के साथ, हमने एक-दूसरे के दिलों में अपना घर पाया है। ‘हां’ कहना जिंदगी भर का वादा बन गया।”व्रुशिका मेहता की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए सौरभ घेड़िया से हुई थी। वहीं अहमदाबाद में दोनों की सगाई पिछले साल हुई थी। वहीं बीते दिन दोनों की शादी कर ली. वर्कफ्रंट की बात करें व्रुशिका ये तेरी गलियां, दिल दोस्ती डांस, सतरंगी ससुराल, इश्कबाज और ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में नजर आ चुकी हैं।

Back to top button