x
खेल

Wedding Anniversary: विराट- अनुष्का मना रहे शादी की छठी सालगिराह,शैम्पू के एड से शुरू हुई थी लव स्टोरी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज अपनी शादी की छठी सालगिराह मना रहे हैं। दोनों ने साल 2017 में एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए थे। विराट-अनुष्का पावर कपल तो हैं ही साथ ही आज के युवाओं के आइडियल कपल भी हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर विराट और अनुष्का के कई क्यूट मूवमेंट वायरल होते रहते हैं। विराट अक्सर कितना भी बिजी हो वह हमेशा अनुष्का के लिए समय निकाल कर उनसे बात करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर इनके फैंस इनकी सराहना करते रहते हैं। वहीं आज विराट- अनुष्का शादी के छठी सालगिराह मना रहे हैं.विराट (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) पावर कपल में से एक हैं, लेकिन क्या आपको पता है दोनों के रिश्ते में एक ऐसा वक्त भी आया था, जब सभी को लगा था कि ये दोनों अब हमेशा के लिए जुदा होने वाले हैं…।

View this post on Instagram

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

विराट और अनुष्का की मुलाकात

मालूम हो कि, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 6 साल पहले यानी 11 दिंसबर 2017 में हमेशा-हमेशा के लिए एक दूजे का हाथ थाम लिया था। दिखा जाए तो बॉलीवुड और क्रिकेट के बीच का रिश्ता सदियों पुराना हैं। कई क्रिकेटर बॉलीवुड हसीनाओं पर अपना दिल हार चुके हैं। इसी लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का भी नाम शामिल हैं. भारतीय क्रिकेटर विराट और एक्ट्रेस अनुष्का ने इटली में शादी के बंधन में बंधे थे। विराट और अनुष्का की मुलाकात एक शैंम्पू एड के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों की लव स्टोरी का सिलसिला आगे बढ़ा था। दोनों ने इस बात की खुलासा स्वंय किया था। दोनों ने एक दूसरे को कई सालों तक डेट करते रहे। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पहली मुलाकात ज्यादा खास नहीं थी. लेकिन धीरे-धीरे विराट और अनुष्का की मुलाकातें और नजदीकियां दोनों बढ़ने लगीं. दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया, लेकिन विराट और अनुष्का ने अपने इस रिश्ते को दुनिया की नजरों से छुपाकर रखा. लेकिन एक मैच के दौरान हाफ सेंचुरी लगाने के बाद बल्ले से अनुष्का को फ्लाइंग किस कर विराट ने दोनों के रिश्ते पर मुहर लगा दी.

एक वक्त बिगड़ चुके थे रिश्ते!

प्यार, इजहार के बाद विराट और अनुष्का के रिश्ते में एक वक्त ऐसा भी आया था जब खबरें आईं कि दोनों अलग हो गए हैं. साल 2016 में विराट कोहली ने एक इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसके कैप्शन में हार्ट ब्रोकन लिखा था. इसके बाद विराट और अनुष्का साथ नजर नहीं आते थे, लेकिन सच तो कुछ और ही था. इन खबरों के बाद ही दोनों का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें विराट और अनुष्का साथ में डांस करते दिखे. यह वीडियो युवराज और हेजल कीच की शादी का था.

दुनिया के नजरों से छुपाकर रखा था रिश्ता

विराट-अनुष्का शुरूआती दिनों में अपने रिश्तों को दुनिया के नजरों से छुपाकर रहा था, लेकिन एक मैच के दौरान हाफ सेंचुरी लगाने के बाद विराट ने बल्ले से अनुष्का तो फ्लाइंग किस कर अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी। विराट अनुष्का के रिश्ते में कई उतराव-चढ़ाव आए। एक वक्त तो ऐसा भी आया जब लोगों को लगा की इनका रिश्ता खत्म हो चुका है। हालांकि आज कई उतराव-चढ़ाव को पार कर दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा। विराट- अनुष्का आज लोगों के बीच एक पावर कपल के तौर पर हैं। विराट की कैयरिंग नेचर काफी पसंद की जाती है। वहीं लॉकडाउन के दौरान दौनों की कई वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई।

विराट कोहली सोशल मीडिया पर रेह्ते है एक्टिव

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मौजूदा वक़्त में न सिर्फ इंडिया बल्कि दुनिया के मशहूर कपल में शुमार हैं. विराट कोहली अक्सर सोशल मीडिया के ज़रिए अनुष्का शर्मा के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं.विराट कोहली ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि अनुष्का शर्मा उनके लिए काफी लकी हैं. इसके अलावा उन्होंने बताया था कि ज़िंदगी के अहम मौकों पर अनुष्का उनके लिए पिलर बनकर खड़ी रही हैं.

विराट कोहली की पत्नी अनुष्का और बेटी के साथ छुट्टिया मना रहे है

वहीं इन दिनों विराट कोहली की पत्नी अनुष्का और बेटी के साथ छुट्टिया मना रहे हैं। मैदान पर उनकी वापसी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के ज़रिए होगी। भारतीय टीम अफ्रीका दौरे पर 26 दिसंबर से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेलेगी, हालांकि उससे पहले खेली जाने वाली टी20 और वनडे सीरीज़ में कोहली भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं।

2017 में कर ली शादी

विराट और अनुष्का ने जिस तरह अपने रिश्ते को छुपा कर रखा था, उसी तरह वह शादी को भी छुपाकर रखाना चाहते थे, पर ऐसा हो न सका. 11 दिसंबर 2017 को दोनों ने इटली के टसकनी में सात फेरे लिए. दोनों के शादी के वीडियो खूब सोशल मीडिया पर वायरल हुए और आज भी छाए रहते हैं.

एक बच्चे के माता-पिता हैं विरुष्का

आज दोनों एक बेटी वामिका के माता-पिता हैं. वहीं दोनों जल्द ही दूसरे बच्चे को भी माता-पिता बनने वाले हैं.

Back to top button