पुष्पा फेम एक्टर को गर्लफ्रेंड को आत्महत्या के लिए उकसाने लिए किया गया गिरफ्तार
मुंबई – पुष्पा फिल्म के एक एक्टर को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर आई है. पुष्पा फेम एक्टर अल्लू अर्जुन के कोस्टार जगदीश प्रताप भंडारी को गर्लफ्रेंड को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले एक्टर को हैदराबाद में गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका के परिवार ने जगदीश पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
पुष्पा फेम एक्टर गिरफ्तार
जदगीश प्रताप पिछले कुछ समय से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रह रहे थे। जिसके बाद बीते महीने यानि की 29 नवंबर को उनकी गर्लफ्रेंड ने आत्महत्या कर ली थी। लड़की के घर वालों ने उनकी मौत के लिए जगदीश को जिम्मेदार बताया था। जिसके बाद उनके शिकायत के आधार पर पुलिस ने अभिनेता को धारा 306 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
जगदीश के पास था गर्लफ्रेंड का प्राइवेट वीडियो
वहीं जगदीश के गिरफ्तारी के बाद पंजागुट्टा पुलिस को पता चला कि जगदीश ने 27 नवंबर को चोरी से मृत महिला की एक वीडियो क्लिप बनाई थी, जब वो किसी अन्य व्यक्ति के साथ थी। इसी को दिखाकर वो उसको ब्लैकमेल करता था और उसकी निजी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देता था। जिसके बाद जगदीश की धमकियों से परेशान होकर महिला ने अपने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वहीं महिला की दुखद मौत के बाद से ही जगदीश कथित तौर पर फरार था और पुलिस ने आखिरकार बीते दिन उसे पकड़ लिया और रिमांड पर भेज दिया है। बता दें कि ‘पुष्पा’ में जगदीश ने अल्लू अर्जुन के दोस्त केशव का किरदार निभाया था। वहीं जगदीश को आखिरी बार माइथ्री मूवी मेकर्स के छोटे बजट के नाटक, सत्थी गनी रेंदु येकारलु में देखा गया था।
पीड़िता के पिता ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है
पीड़िता के पिता ने जगदीश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई और बुधवार (6 नवंबर) को हैदराबाद पुलिस ने एक्टर को भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत गिरफ्तार कर लिया जो आत्महत्या के आरोप से संबंधित है। ना तो जगदीश प्रताप भंडारी के परिवार और न ही मृतका के परिवार ने अब तक कोई बयान जारी किया है. 17 दिसंबर 2021 को रिलीज हुई हिट फिल्म पुष्पा में जगदीश ने अल्लू अर्जुन के सबसे अच्छे दोस्त का किरदार निभाया था।
क्या है पूरा मामला
बीते 6 दिसंबर को हैदराबाद की पंजागुट्टा पुलिस ने ‘पुष्पा’ फेम जगदीश प्रताप भंडारी को गिरफ्तार कर रिमांड पर ले लिया है। खबर है कि जगदीश प्रताप पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। दरअसल जगदीश पर एक जूनियर आर्टिस्ट लड़की के चोरी छिपे तरीके से प्राइवेट फोटो खींचने, बाद में उन्हें सोशल मीडिया पर लीक करने की धमकी देने और हैरेस जैसे संघीन आरोप लगे हैं।इतना ही नहीं उस लड़की को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप भी जगदीश प्रताप भंडारी के ऊपर लगा है। इसको मद्देनजर रखते हुए हैदराबाद पुलिस ने उन्हें फिल्म के सेट से अरेस्ट कर लिया है। गुजरे 29 नवंबर को इस मामले में मौजूद जूनियर आर्टिस्ट लड़की ने आत्महत्या कर ली और उसके बाद से सूबे की पुलिस हरकत में आई।जिसके बाद छानबीन करने पर ‘पुष्पा’ एक्टर जगदीश का नाम सामने आया। मिली जानकारी के मुताबिक ये बताया जा रहा है कि वह जूनियर आर्टिस्ट लड़की कोई और नहीं बल्कि जगदीश की गर्लफ्रेंड भी थी।