x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

अमेरिकी पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट बनीं टाइम्स मैगजीन की पर्सन ऑफ द ईयर


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – अमेरिकी पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट(Taylor Swift) तब 18 साल की थीं, जब उनके मोटापे को लेकर जज किया जाता था। साल 2014 में वह पहली बार किसी पत्रिका के कवर पेज पर आई थीं, जिसका शीर्षक था, ’18 साल की उम्र में प्रेगनेंट’ इस शीर्षक के पीछे का कारण यह था कि उन्होंने एक कॉन्सर्ट के दौरान ऐसी ड्रेस पहनी थी, जिसमें उनका मोटापा स्पष्ट दिख रहा था। हम आज उनका जिक्र इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वह फोर्ब्स पत्रिका 2023 की पॉवरफुल महिलाओं की सूची में उनको पांचवा स्थान दिया गया।

कई दिन भूखे पेट गुजारे

आयरिश मैगजीन को दिए इंटरव्यू में स्विफ्ट बताती हैं कि जब उनके मोटापे को लेकर लोग जज करते थे, तब वह कई दिनों तक अपनी तस्वीर देखना पसंद नहीं करती थीं। उन्होंने मैगजीन को बताया कि मैंने मोटापे को कम करने के लिए कई दिन भूखे पेट गुजारे, जिससे स्विफ्ट को ईटिंग डिसऑर्डर जैसी समस्या होने लगी थी। वह अपनी नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री, मिस अमेरिकाना में खाने से जुड़ी अपनी समस्याओं के बारे में बात करती हैं। वह कहती हैं कि उन्हें 2014 के एक शो में प्रेगनेंट लेडी के तौर पर जज किया गया था। यह वह पल था, जिस पर वह गर्व नहीं कर सकती थीं।

कामयाबी की मिशाल

टेलर स्विफ्ट का एक म्यूजिकल एल्बम The Eras Tour दुनिया का सबसे पॉपुलर एल्बम रहा है। अमेरिकी पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट ने 12 ग्रैमी पुरस्कार जीते हैं। अपने करियर में स्विफ्ट के पास कभी इतनी शोहरत नहीं थी। इन सबके कारण वह फोर्ब्स की दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की श्रेणी में 2022 में 79वें नंबर से इस साल 5वें नंबर पर पहुंच गई हैं।

ब्लूमबर्ग ने टेलर स्विफ्ट को अरबपति घोषित किया

अमेरिकी सिंगर टेलर स्विफ्ट को साल 2023 का टाइम मैगजीन का पर्सन ऑफ द ईयर चुना गया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है, जिनमें वे टाइम मैगजीन के कवर पेज पर कंधे पर बिल्ली रखी हुई दिखाई दे रही है। पिछले महीने ब्लूमबर्ग ने उन्हें अरबपति घोषित किया था, जिसमें अनुमान लगाया गया था कि उनकी कुल संपत्ति 1.1 बिलियन डॉलर है।

पर्सन ऑफ द ईयर

टाइम मैगजीन हर साल अपने कवर पर किसी ऐसे व्यक्ति को चुनता है, जिसने उस साल में महत्वपूर्ण या प्रभावशाली कार्य किया हो। इस “पर्सन ऑफ द ईयर” का चयन आमतौर पर उन व्यक्तियों के आधार पर किया जाता है, जिन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, विज्ञान, कला या किसी और क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है।

सोशल मीडिया लिखा ये पोस्ट

पर्सन ऑफ द ईयर चुने जाने के बाद स्पिप्ट ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, सैम लैंस्की के पास शब्दों को लिखने का अद्भुत तरीका है और मुझे एक दशक से भी अधिक समय से उनकी रचनाएं पढ़ना अच्छा लगता है। यदि आप कभी उसके आसपास रहे हैं, तो आप जानते होंगे कि वह एक अच्छे जिज्ञासु, इच्छुक, आनंददायक और दिलचस्प व्यक्ति है।आगे उन्हें लिखा, “मुझे इससे अधिक खुशी नहीं हो सकती कि मैंने उन्हें साक्षात्कार दिया। मैं स्टीवी निक्स, ग्रेटा गेरविग, शोंडा राइम्स, फोएबे ब्रिजर्स, नताली मेन्स, केनी चेस्नी और लूसियन ग्रिंज जैसे लोगों के उद्धरण देखकर दंग रह गया, जिन्हें मैं पसंद करता हूं और उनकी प्रशंसा करता हूं। मुझे बहुत खुशी हुई कि उन्होंने प्रशंसकों मैडिसन और मैक्कल से बात की, जो बहुत वाक्पटु, वफादार और दयालु थे।

टेलर स्विफ्ट वर्कफ्रंट

टेलर स्विफ्ट अमेरिका की पॉप गायिका, गीतकार, रिकार्ड निर्माता और अभिनेत्री है। उनका जन्म 13 दिसम्बर 1989 को वयोमिसिंग पेंसिलवानिया के बोरो में हुआ था। उन्होंने 10 वर्ष की आयु से ही गीत लिखना, प्रतियोगिता, समारोहों और शहर के आसपास के मेलों में गाना शुरू कर दिया था। नीलसन साउंड स्केन के अनुसार वह 2008 की सर्वश्रेष्ठ संगीतकार थी। उस साल उनकी एल्बम की संयुक्त चालीस लाख प्रतियां बिकी थी।

Back to top button