x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

KGF 2 के बाद रॉकिंग स्टार यश अगली फिल्म के नाम का करेंगे एलान


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – कन्नड़ के रॉकिंग स्टार यश की फिल्म ‘केजीएफ’ और ‘केजीएफ 2’ ने बॉक्स ऑफिस का गर्दा उड़ा दिया था। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी उनकी ये पहली फिल्म थी, जिसे पैन इंडिया रिलीज किया गया था। फिल्म की कहानी से लेकर यश के धमाकेदार एक्शन को देखने के बाद फैंस की डिमांड पर मेकर्स KGF 2 लेकर आए, जिसने पहले पार्ट से दोगुना ज्यादा बिजनेस बॉक्स ऑफिस पर किया। KGF 2 में यश के साथ संजय दत्त मुख्य भूमिका में नजर आए थे। KGF 3 की चर्चा के बीच अब हाल ही में यश की तीसरी फिल्म की घोषणा हो चुकी है।

आठ तारीख को इस फिल्म के नाम से उठाएंगे पर्दा

ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘केजीफए 2’ फेम अभिनेता यश की अगली फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। एक्टर के अगले प्रोजेक्ट को लेकर नई जानकारी सामने आई है। वे जल्द ही इसके नाम का एलान करंगे। बता दें कि फिलहाल इस फिल्म को ‘यश 19’ कहा जा रहा है। अभिनेता इसी महीने आठ तारीख को इस फिल्म के नाम से पर्दा उठाएंगे। ये फिल्म केवीएन प्रोडक्शंस की साझेदारी से बनेगी।

KGF 2 के बाद अब यश ने की अपनी नई फिल्म की घोषणा

साउथ ऑडियंस से लेकर हिंदी दर्शकों के चहेते सितारे बन चुके कन्नड़ के रॉकिंग स्टार यश KGF 2 के बाद अगली मूवी की घोषणा करने का दर्शक एक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब हाल ही में वो पल आ चुका है, क्योंकि यश ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर यश की अगली फिल्म की जानकारी शेयर करते हुए फैंस की बैचेनी को दोगुना बढ़ा दिया है। उन्होंने यश की नई फिल्म का अपडेट देते हुए लिखा, “केजीएफ 2 के बाद अब यश 8 दिसंबर को अपनी अगली फिल्म की घोषणा करने वाले हैं। केजीएफ 2 की सफलता के बाद वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म का टाइटल अनाउंस करेंगे”।

फिलहाल ये है केजीएफ 2 स्टार यश की फिल्म का टाइटल

उन्होंने जानकारी शेयर करने के साथ ही ये भी बताया कि फिलहाल कन्नड़ के रॉकिंग स्टार की फिल्म का टेंटेटिव टाइटल ‘यश 19’ है। इस फिल्म में यश केवीएन प्रोडक्शन्स के साथ कोलाब्रेशन करने वाले हैं। क्या होगा यश की अगली फिल्म का टाइटल इस पर से तो 8 दिसंबर को पर्दा उठ ही जाएगा। आपको बता दें कि यश की फिल्म केजीएफ ने बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ का दुनियाभर में बिजनेस किया था।

Back to top button