x
मनोरंजन

फिल्म कबीर सिंह के लिए शाहिद कपूर नहीं, पहली पसंद था ये एक्टर


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – साउथ सिनेमा के फेमस निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने कई हिट फिल्में दी हैं। विजय देवरकोंडा स्टारर ‘अर्जुन रेड्डी’ फिल्म का हिंदी रीमेक बनाया था जिसका नाम कबीर सिंह था। इस फिल्म में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म कबीर सिंह के लिए शाहिद पहली पसंद नहीं थे। इस बार का खुलासा खुद संदीप रेड्डी वांगा ने किया।

कबीर सिंह के लिए रणवीर सिंह को अप्रोच किया

संदीप रेड्डी वांगा ने खुलासा किया कि कबीर सिंह के लिए उन्होंने रणवीर सिंह को अप्रोच किया था लेकिन एक्टर ने फिल्म को डार्क कहकर इसमें काम करने से मना कर दिया था. इसके बाद शाहिद कपूर को साइन किया गया. उन्होंने बताया कि अर्जुन रेड्डी का एक और रीमेक बनाने का उनका कोई इरादा नहीं था. हालांकि उन्होंने खुलासा किया कि जब शाहिद को फिल्म में कास्ट किया गया तो किसी ने उन्हें सपोर्ट नहीं किया. दिए इंटरव्यू में संदीप ने बताया कि करियर की पहली फिल्म अर्जुन रेड्डी के ब्लाॅकबस्टर हो जाने के बाद उन्होंने महेश बाबू के साथ दूसरी फिल्म बनाने का फैसला किया था पर मगर उसी वक्त एक्टर ने दूसरा प्रोजेक्ट साइन कर लिया था. इसके बाद संदीप ने अर्जुन रेड्डी की हिंदी रीमेक कबीर सिंह बनाने का फैसला किया था.

कबीर सिंह की धांसू कमाई

फिल्म कबीर सिंह के लिए शाहिद कपूर पहली च्वाइस नहीं थे। उन्होंने बताया कि शाहिद से पहले इस फिल्म का ऑफर रणवीर सिंह को दिया गया था।कबीर सिंह साल 2019 में रिलीज हुई थी. 68 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 379 करोड़ की कमाई की थी. शाहिद कपूर के अलावा फिल्म में कियारा आडवाणी भी थीं. उस साल इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था.

फिल्म ‘एनिमल’ का इंतजार

संदीप रेड्डी वांगा की डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘एनिमल’ का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 1 दिसंबर 2023 को रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की ‘एनिमल’ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की एंडवांस बुकिंग बंपर तरीके से चल रही है। ऐसे में ये साफ कहा जा सकता है कि रिलीज के पहले दिन ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा देगी।

Back to top button