x
मनोरंजन

फुट फुट कर रोने लगी फातिमा सना शेख,पार्टी में नशे में धूत लड़की ने एक्ट्रेस के साथ किया ऐसा…..


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – दंगल गर्ल नाम से मशहूर फातिमा सना शेख ने हाल ही में बताया है कि एक पार्टी में एक अमीर लड़की ने उनके साथ बदसलूकी की थी। जब लड़की ने उनके लुक्स, स्टाइल और बालों का मजाक उड़ाया तो फातिमा रो पड़ीं और पार्टी छोड़कर निकल गईं।

नशे में धुत्त लड़की ने फातिमा सना शेख संग की बदसलूकी

एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने हाल ही में बॉलीवुड बबल को इंटरव्यू के दौरान बताया कि नशे में धुत्त एक लड़की ने उनके साथ बदसलूकी की थी. फातिमा ने कहा- ‘वह लड़की नशे में थी, पता नहीं कहां से आई थी, पहले उसने मुझे लाइनर लगा दिया. फिर वह बाल बांधने की जिद्द करने लगी.’ बाल बांधने की बात पर फातिमा ने लड़की से कहा- ‘बहन नहीं, तुमने वैसे ही आंखों पर लाइनर लगा दिया. अब मैं बाल नहीं बांध सकती.’ जवाब में लड़की ने कहा- ‘मेरा चेहरा अच्छा है लेकिन बाल बिखरे पड़े हैं जो अजीब लग रहे हैं.’

शराब पी हुई लड़की ने की जोर-जबरदस्ती

बॉलीवुड बबल से फातिमा बोलीं, “मैं हाल ही में अपने दोस्त की पार्टी में गई, जहां मुझे विशेषाधिकार प्राप्त एक बड़ी बदतमीज लड़की मिली, जिसे मैं नहीं जानती। कभी-कभी कुछ लोग शराब के बहाने लोगों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं और वो भी उन्हीं में से एक थी। मेरे बाल खुले थे, जो मुझे अच्छे लग रहे थे, लेकिन पता नहीं उसे मेरे बालों से क्या दिक्कत थी?”महिला ने फातिमा से कहा कि वह पार्टी के लायक नहीं हैं।फातिमा ने बताया, “वह मुझसे बोली कि वो मेरी आंखों पर लाइनर लगाना चाहती है। वह नशे में थी और बहुत असभ्य थी। मुझे नहीं पता कि वो आई कहां से। कुछ लोग आप पर अशिष्ट टिप्प्णी करते हैं। वे आपका मनोबल गिराते हैं। आपका आत्मविश्वास तोड़ते हैं और फिर बोलते हैं कि वे आपको सुंदर बनाएंगे।”

घर जाकर रोने लगीं फातिमा

फातिमा ने उसे कहा, “बहन नहीं। तुने वैसे ही मेरी आंखों पर लाइनर लगा दिया। अब मैं बाल नहीं बांध सकती। उसका कहना था कि मेरा चेहरा अच्छा है, लेकिन बाल बिखरे पड़े हैं, जो अजीब लग रहे हैं। अरे भाई मेरे बाल हैं। मैं जैसे चाहे रखूंगी।”
फातिमा बोलीं, “पार्टी में मुझे अहसास हुआ कि लोग बदतमीज भी हैं। उनको लगता है वे कुछ भी बोलकर निकल लेंगे। मुझे बड़ा बुरा लगा और मैं घर जाकर रोने लगी।”तब मुझे अहसास हुआ कि लोगों की कोई सीमा नहीं होती, यह लोग बहुत ही बदतमीज हैं और यह नॉर्मल भी नहीं हैं. यह लोग एलीट, सम्पन्न और बदतमीज हैं. इन्हें लगता है यह कुछ भी कहकर निकल जाएंगे.’ फातिमा ने बताया- ‘उस लड़की ने उन्हें बाद में कहा कि वह ह्यूमन राइट्स के लिए काम करती है और तम मैंने सोचा तुम्हें शर्म आनी चाहिए.’ फातिमा ने आखिरी में बताया वहां बहुत बुरा लगा और मैं घर आकर रोने लगी थी।

Back to top button