x
बिजनेस

वॉरेन बफे के राइट हैंड चार्ली मुंगर का 99 साल की उम्र में निधन


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्लीः दुनिया के सबसे बड़े इन्वेस्टर वॉरेन बफे के राइट हैंड कहे जाने वाले बिलेनियर चार्ली मुंगर का मंगलवार को निधन हो गया। वह 99 साल के थे। बफे की इन्वेस्टमेंट फर्म बर्कशायर हैथवे ने बताया कि कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में एक अस्पताल में उनका निधन हुआ है।वॉरेन बफे का राइट हैंड बनने से पहले ही चार्ली का वेल स्टैबलिश्ड लॉ करियर था। बर्कशायर हैथवे में वो वाइस चेयरमैन थे। उनका लॉस एंजिल्स में घर था। फोर्ब्स की 2023 की लिस्ट के अनुसार उनकी नेटवर्थ 2.6 बिलियन डॉलर यानी करीब 21.6 हजार करोड़ रुपए थी।

ओमाहा में जन्में चार्ली, रियल एस्टेट से पहला मिलियन डॉलर कमाया

चार्ली का जन्म ओमाहा में 1 जनवरी 1924 को अल्फ्रेड और फ्लोरेंस मुंगर के घर हुआ था। उन्होंने सेकेंड वर्ल्ड वॉर के दौरान सेना में रहते हुए मौसम विज्ञान की पढ़ाई की और हार्वर्ड लॉ स्कूल से ग्रेजुएशन किया। सेना में बिताया समय उन्हें कैलिफोर्निया ले गया, जहां उन्होंने अपना घर बनाया। लॉ प्रैक्टिस और रियल एस्टेट निवेश से उन्होंने अपना पहला मिलियन डॉलर कमाया।चार्ली मुंगर और वॉरेन बफे 2015 में ओमाहा में बर्कशायर हैथवे की शेयरहोल्डर मीटिंग में बड़ी स्क्रीन पर दिखाई दिए।

वकील और रियल एस्टेट एक्सपर्ट

चार्ली मंगर एक वकील थे और उन्होंने हार्वर्ड से वकालत पढ़ी थी. उनके पिता भी एक वकील, जज और फिर जन-प्रतिनिधि रहे थे. मंगर वकील होने के साथ ही रियल एस्टेट में भी माहिर थे. वह लॉस एंजलिस की एक रियल एस्टेट फर्म टोल्स एंड ओल्सन में पार्टनर थे. हालांकि, 1978 में उन्होंने बर्कशायर हाथवे में आने के लिए वॉरेन बफे से हाथ मिलाया और उसके बाद उन्होंने दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की की. मंगर की ही सलाह पर बर्कशायर हाथवे ने चीनी इलेक्ट्रिक कार निर्माता BYD में निवेश किया था.

अमीर बनना था, फेरारी के लिए नहीं बल्कि आजादी के लिए

चार्ली को जब पहली बार फोर्ब्स की बिलेनियर लिस्ट में शामिल किया गया था, तो उन्होंने बताया था कि वो वॉरेन बफे के साथ लंबे समय से जुड़े हैं। वहीं चार्ली ने साल 2000 में अपनी बायोग्राफी डेमन राइट में बताया था कि वॉरेन की तरह, मुझमें भी अमीर बनने का काफी जुनून था। इसलिए नहीं कि मुझे फेरारी चाहिए थी। मैं आजादी चाहता था। मैं इसे शिद्दत से चाहता था।

मंगेर की नेटवर्थ

बर्कशायर हाथवे को 780 अरब डॉलर की कंपनी बनाने में मंगर का बड़ा योगदान रहा. उनकी खुद की नेटवर्थ 2.6 अरब डॉलर है. भारतीय करेंसी में इसे देखा जाए तो उनकी नेटवर्थ 21000 करोड़ रुपये थी. मंगर कभी औपचारिक रूप से अपने पद से रिटायर नहीं हुए. 2017 में एक इंटरव्यू में बफे ने कहा था कि निवेश पर उनकी सोच बदलने का बड़ा श्रेय मंगर को जाता है.

1959 में वॉरेन बफे से मिले, एक कपल ने डिनर पर मिलवाया

दोनों पॉपुलर इन्वेस्टर 1959 तक नहीं मिले थे, भले ही वे एक ही शहर में पले-बढ़े थे। 1930 के दशक में चार्ली ने बफे एंड सन ग्रॉसरी स्टोर में काम जरूर किया था। 1959 में बफे इन्वेस्टमेंट पार्टनरशिप पर एक परिवार को पिच कर रहे थे, लेकिन अपनी पिच से वो कपल को अट्रैक्ट नहीं कर पा रहे थे। आखिरकर उन्हें $100,000 का चेक मिल गया।

चार्ली मंगेर के निधन पर बफे ने जताया दुख

चार्ली मंगर के निधन पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बफे ने कहा – ‘चार्ली की प्रेरणा, बुद्धिमता और भागीदारी के बिना बर्कशायर हैथवे को उस स्थिति में नहीं पहुंचाया जा सकता था, जहां आज वो है. चार्ली ने Berkshire Hathaway को खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई थी.’ कहा जाता है कि बर्कशायर हाथवे को इस मुकाम तक पहुचाने में चार्ली का बहुत बड़ा योगदान था. कंपनियों में निवेश के दौरान बफे, चार्ली से सलाह जरूर लेते थे. मंगर के निधन पर उद्योग जगत बड़े नामों ने शोक जताया है.

टिम कुक ने भी किया ट्वीट

चार्ली मंगर के निधन पर शोक व्‍यक्‍त करते हुए एप्‍पल के सीईओ टिम कुक ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर लिखा कि ‘व्यवसाय के दिग्गज और अपने आस-पास की दुनिया के गहन पर्यवेक्षक, चार्ली मंगर ने एक अमेरिकी संस्थान बनाने में मदद की, और अपनी बुद्धिमत्‍ता और सूझबूझ से लीडर्स की एक पीढ़ी को प्रेरित किया. उन्‍हें निश्चित तौर पर याद किया जाएगा. रेस्‍ट इन पीस चार्ली.’

21,000 करोड़ के मालिक थे चार्ली

1 जनवरी 1924 को जन्‍मे चार्ली एक वकील भी थे. उन्‍होंने हार्वर्ड से वकालत पढ़ी थी. इसके साथ ही वे रियल स्‍टेट के क्षेत्र में भी उन्‍हें अच्‍छा खासा अनुभव था. वे लॉस एंजलिस की एक रियल एस्टेट फर्म टोल्स एंड ओल्सन में पार्टनर थे. फोर्ब्‍स के मुताबिक चार्ली दुनिया के अमीरों की लिस्‍ट में 182वें नंबर पर थे और उनकी नेटवर्थ 2.6 अरब डॉलर है. भारतीय करेंसी में इसे देखा जाए तो उनकी नेटवर्थ 21000 करोड़ रुपए है.परिवार ने कहा कि निवेश का फैसला उन्होंने इसलिए लिया क्योंकि बफे ने उन्हें चार्ली की याद दिलाई। इसके बाद कपल के बच्चों ने बफे और चार्ली दोनों के लिए डिनर का आयोजन किया। ये समय काफी अहम था, क्योंकि बफे के गुरु ग्राहम, हाल ही में रिटायर हुए थे और बफे को एक नए पार्टनर की जरूरत थी जिसके साथ वो इन्वेस्टमेंट आइडियाज पर चर्चा कर सके।

इन्वेस्टमेंट अप्रोच बदली, 1,000 डॉलर के निवेश को 10 मिलियन डॉलर बनाया

वॉरेन बफे चार्ली को बर्कशायर हैथवे की इन्वेस्टमेंट अप्रोच का ओरिजिनेटर बताते हैं। बफे ने एक बार एनुअल रिपोर्ट में लिखा था- चार्ली ने मुझे जो ब्लू प्रिंट दिया वह सिंपल था: वंडरफुल प्राइसेस पर फेयर बिजनेस खरीदने के बारे में आप जो जानते हैं उसे भूल जाइए; इसके बजाय, फेयर प्राइसेस पर वंडरफुल बिजनेस खरीदें।अप्रोच में आए इस शिफ्ट ने बर्कशायर को आउटस्टैंडिंग रिजल्ट दिए। बर्कशायर ने 1964 के बाद से लगभग 3.8 मिलियन परसेंट गेन किया, जबकि इस दौरान एसएंडपी 500 ने लगभग 24,000 परसेंट का रिटर्न दिया। 1964 में बर्कशायर में किए गए 1,000 डॉलर के निवेश का मूल्य आज 10 मिलियन डॉलर से अधिक है। आज के हिसाब से इसे रुपए में देखें तो 83,000 रुपए का निवेश 83 करोड़ रुपए हो चुका है।

Back to top button