x
खेलवर्ल्ड कप 2023

बेन स्टोक्स ने वनडे विश्व कप में लगाया पहला शतक,ऐसा करने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाडी बने


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्लीः इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने नीदरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ कमाल की पारी खेली है। उन्होंने अपने वनडे करियर का 5वां शतक लगाया है। वनडे विश्व कप में इस खिलाड़ी का पहला शतक है। स्टोक्स ने पहले आराम से अपनी पारी को आगे बढ़ाया और फिर आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाए। एक समय इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा रही थी, लेकिन स्टोक्स ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

कैसी रही स्टोक्स की पारी?

इंग्लैंड के 5 विकेट 178 रन पर गिर गए थे, लेकिन स्टोक्स एक छोर पर डटे रहे और 78 गेंद में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 6 छक्के लगाए। इस दौरान स्टोक्स की स्ट्राइक रेट 128.57 की रही। स्टोक्स ने क्रिस वोक्स के साथ 81 गेंद में 129 रन की शानदार साझेदारी निभाई। स्टोक्स के अलावा इंग्लैंड के लिए डेविड मलान ने भी 87 रन की उम्दा पारी खेली।

अनोखा रिकॉर्ड किया अपने नाम

इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने बुधवार (8 नवंबर) को नीदरलैंड के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में अपनी शानदार पारी से अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अपनी इस पारी के दौरान स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 10000 रन पूरे कर लिए।

ऐसा करने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाडी बने

स्टोक्स इंटरनेशनल क्रिकेट में 10000 रन औऱ 200 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के पहले औऱ दुनिया के 12वें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले स्टीव वॉ, कार्ल हूपर,सचिन तेदुलकर, सनथ जयसूर्या, जैक कैलिस, शाहीद अफरीदी, क्रिस गेल, शोएब मलिक, शेन वॉटसन, मोहम्मद हफीज औऱ शाकिब अल हसन जैसे दिग्गजों ने यह कारनामा किया था। बता दें कि स्टोक्स ने मौजूदा वर्ल्ड कप से पहले इस फॉर्मेट से अपना संन्यास वापस लिया था। अनफिट होने के कारण वह शुरूआती मुकाबलों में नहीं खेल पाए। वापसी के बाद उनके बल्ले से लगातार तीन पारियों में कोई बड़ा स्कोर नहीं आया, लेकिन अब उन्होंने लगातार दो मैच में पचास प्लस स्कोर बनाए हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 10,000 रन

नीदरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 27 रन पर पहुंचते ही स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन पूरे कर लिए। वह इंग्लैंड की ओर से 10,000 से रन के साथ-साथ 100 से अधिक विकेट वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। इंग्लैंड की ओर से जो रूट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन 18,771 बनाए हैं। स्टोक्स अपने 1 दशक से लम्बे अंतरराष्ट्रीय करियर में 253 मैच खेले हैं, जिसमें लगभग 36 की औसत के साथ 10,000 रनों का आंकड़ा छूआ है।

कैसा रहा है स्टोक्स का वनडे करियर?

32 वर्षीय स्टोक्स का वनडे क्रिकेट करियर काफी प्रभावशाली रहा है। वह अकेले मैच का रुख बदलने का माद्दा रखते हैं। उन्होंने 113 वनडे की 98 पारियों में 15 बार नाबाद रहते हुए 3,379 रन बनाए हैं। 182 के उच्चतम स्कोर के साथ उन्होंने 5 शतक और 23 अर्धशतक जमाए हैं। स्टोक्स ने वनडे में 95.37 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। गेंदबाजी में उन्होंने 6.05 की इकॉनमी रेट से अब तक 74 विकेट लिए हैं।

वनडे विश्व कप में कैसा रहा है स्टोक्स का प्रदर्शन?

स्टोक्स का प्रदर्शन वनडे विश्व कप में कमाल का रहा है। उन्होंने अब तक 16 मुकाबले खेले हैं। इसकी 15 पारियों में इस खिलाड़ी ने 57.08 की उम्दा औसत के साथ 685 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 89.65 की रही है। स्टोक्स ने विश्व कप में 6 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 108 रन है जो उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ बनाया। वह विश्व कप में 3 बार नाबाद भी रहे हैं।

विश्व कप 2023 में स्टोक्स का प्रदर्शन

विश्व कप 2023 में स्टोक्स ने 5 मुकाबले खेले हैं और 44.40 की औसत से 220 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 83.01 की रही है। उन्होंने 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाया है। स्टोक्स चोटिल होने के कारण शुरुआती मुकाबले नहीं खेल पाए थे।

टीमें इस प्रकार हैं

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), मोईन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, गस एटकिंसन, आदिल राशिद।

नीदरलैंड्स (प्लेइंग इलेवन): वेस्ले बरेसी, मैक्स ओडोउड, कॉलिन एकरमैन, साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन।

Back to top button