x
खेलवर्ल्ड कप 2023

IND vs SL:श्रीलंकाई खिलाड़ी ने बांह में काली पट्टी बांधकर सुपरफैन अंकल पर्सी को दी श्रद्धांजलि


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्लीः श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम भारत के खिलाफ विश्व कप मैच में काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे। उन्होंने श्रीलंकाई टीम के सुपरफैन रहे पर्सी अबेसेकेरा की याद में काली पट्टी बांधी। इन दिनों भारत में वर्ल्ड कप 2023 खेला जा रहा है। जिसमें रोजाना एक से बढ़कर एक मुकाबले खेले जा रहे हैं। टीम इंडिया ने अबतक के वर्ल्ड कप में बेहद शानदार प्रदर्शन किया है। इसी बीच क्रिकेट जगत को लेके एक बहुत बुरी खबर आई है। क्रिकेट के पहले सुपर फैन कहे जाने वाले श्रीलंका के पर्सी अभयसेकरा का 30 अक्टूबर को निधन हो गया है।अबेसेकेरा का सोमवार को 87 वर्ष की आयु में बीमारी से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया।

क्रिकेट के पहले सुपरफैन अंकल पर्सी का हुआ निधन

87 साल की उम्र में श्रीलंका में पर्सी अभयसेकरा का निधन हो गया है। पर्सी अभयसेकरा क्रिकेट जगत में अंकल पर्सी के नाम से फेमस थे। श्रीलंका के पर्सी अभयसेकरा यानी अंकल पर्सी का टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा से भी गहरा कनेक्शन था।साल 1989 के वर्ल्ड कप से लेकर अब तक वह श्रीलंका को सपोर्ट करने हर जगह जाते थे। श्रीलंका क्रिकेट टीम की जर्सी पहने श्रीलंका का राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए उन्हें सालों से देखा जाता रहा है।श्रीलंका में उनका बहुत मान सम्मान था। अर्जुन राणातुंगा, अरविंद डि सिल्वा और कुमार संगाकरा जैसे दिग्गज क्रिकेटर से उनकी दोस्ती थी। इसके अलावा भी कई और बड़े क्रिकेटरों से उनके अच्छे रिश्ते रहे।

पर्सी अंकल ने 1979 विश्वकप से टीम का उत्साहवर्द्धन किया

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के दिग्गज फैन पर्सी अभयसेकरा का सोमवार को यहां लंबी बीमारी के बाद 87 साल की उम्र में निधन हो गया।श्रीलंका क्रिकेट टीम के मैचों में झंडा लेकर दर्शक दीर्घा में नजर आने वाले अभयसेकरा को अंकल पर्सी के नाम से जाना जाता था। दुनिया भर में जहां भी टीम का मैच होता तो पर्सी अंकल की उपस्थिति होती थी। अपनी रंगबिरंगी पोशाक में वह बिल्कुल अलग नजर आते थे। सबसे पहले वह 1979 विश्वकप में टीम का मैच देखने गए थे। उसके बाद उन्होंने सभी बड़ी प्रतियोगिताओं में टीम का उत्साहवर्द्धन किया।

पर्सी अंकल को लोकप्रियता 1996 विश्व कप के बाद मिली

पर्सी अबेसेकेरा को फैंस ‘अंकल पर्सी’ के नाम से जानते थे। वह 1979 विश्व कप के बाद से श्रीलंका के लगभग सभी मैचों में मौजूद रहे थे, लेकिन उन्हें लोकप्रियता 1996 विश्व कप के बाद मिली। 1996 में श्रीलंका ने विश्व कप की सह-मेजबानी की थी। अबेसेकेरा मैच के दौरान एक बड़ा श्रीलंकाई झंडा लहराने, खिलाड़ियों की पीठ थपथपाने और यहां तक कि खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम तक आने-जाने के लिए प्रसिद्ध थे।

श्रीलंकाई क्रिकेट का एक अभिन्न अंग थे और उन्हों

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के एक आधिकारिक बयान में कहा गया था, “दिवंगत पर्सी अबेसेकेरा को श्रद्धांजलि देने के लिए श्रीलंका के खिलाड़ी भारत के खिलाफ आज मैच के दौरान काली पट्टी पहनेंगे। अबेसेकेरा श्रीलंकाई क्रिकेट का एक अभिन्न अंग थे और उन्होंने खिलाड़ियों को समर्थन और प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह हमेशा याद किए जाएंगे।

श्रीलंका क्रिकेट ने इलाज के लिए पचास लाख श्रीलंकाई रुपये की मदद भी की थी

भारत में चल रहे मौजूदा विश्वकप में वह खराब स्वास्थ्य नहीं आ सके। उनकी श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटरों अर्जुन रणतुंगा सनत जयसूर्या कुमार संगकारा से अच्छी मित्रता रही। श्रीलंका क्रिकेट के परिदृश्य में उनको नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। अंकल पर्सी की भारत के कई क्रिकेटरों एमएस धोनी विराट कोहली और रोहित शर्मा से अच्छी पहचान हैं। वे कोलंबो स्थित उनके घर भी गए हैं। श्रीलंका के 2015 के दौरे में विराट कोहली ने उन्हें भारतीय ड्रेसिंग रूम में भी निमंत्रित किया था। पिछले साल से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। श्रीलंका क्रिकेट ने उनके इलाज के खर्च के तौर पचास लाख श्रीलंकाई रुपये की मदद भी की थी।

हाल ही में Rohit Sharma भी मिले थे Uncle Percy से

साल 2023 के एशिया कप के दौरान टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भी अंकल पर्सी (Uncle) से मिलने कोलंबो उनके घर गए थे। 87 साल के पर्सी अभयसेकरा तब ज्यादा चल फिर नहीं पाते थे। इसीलिए टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) खुद उनसे मिलने गए थे। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थीं।

रोहित शर्मा ने पर्सी अंकल के लिए कही ये बात

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में एशिया कप के दौरान अबेसेकेरा से मुलाकात को याद किया जब वह कोलंबो में अबेसेकेरा के घर गए थे। रोहित ने कहा, “मैं भाग्यशाली था कि मुझे एशिया कप के दौरान श्रीलंका में उनसे मिलने का मौका मिला और वह क्रिकेट के बहुत बड़े प्रशंसक रहे हैं। बेशक, श्रीलंकाई टीम के लेकिन वह शायद पहले प्रशंसक हैं जिनसे मैं मिला। उनकी टीम के प्रति, खिलाड़ियों के प्रति उनका समर्थन देखना शानदार लगा।

पर्सी अभयसेकरा रोहित शर्मा की बल्लेबाजी के बड़े प्रशंसक थे

पर्सी अभयसेकरा रोहित शर्मा की बल्लेबाजी के बड़े प्रशंसक थे।रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के अलावा विराट कोहली और एमएस धोनी से भी उनके अच्छे रिश्ते थे। 2015 के दौरान टीम इंडिया जब श्रीलंका के दौरे पर गई थी तब विराट कोहली ने पर्सी अभयसेकरा को भारतीय ड्रेसिंग रूम में आमंत्रित किया था।

रोहित ने 2006 अंडर-19 विश्व कप के दौरान श्रीलंका की अपनी पहली यात्रा को भी याद किया

रोहित ने 2006 अंडर-19 विश्व कप के दौरान श्रीलंका की अपनी पहली यात्रा को भी याद किया। हिटमैन ने कहा कि उन्होंने ‘अंकल पर्सी’ को दो साल बाद भारतीय सीनियर टीम के दौरे के दौरान पहली बार नोटिस किया था। रोहित ने कहा- जब मैं पहली बार 2006 में श्रीलंका गया था अंडर-19 विश्व कप के लिए, तो वहां मौजूद थे। हालांकि, तब मैं एक छोटा लड़का था, मुझे नहीं पता था कि क्रिकेट मैदान के बाहर चीजें कैसे काम करती हैं। मैंने तब इतना ध्यान नहीं दिया था।रोहित ने कहा- जब मैं 2008 में पहली बार भारतीय टीम के साथ गया, तो मैंने उन्हें पहली बार देखा और मैंने देखा कि वह कितने भावुक थे। मैं उनके परिवार, उनके बेटे, उनके पोते से महुत प्यारा है। मैं अपनी टीम के कुछ सदस्यों के साथ भी गया था। उनका निधन क्रिकेट जगत के लिए एक दुखद क्षति है क्योंकि मेरी नजर में वह क्रिकेट के नंबर वन फैन थे। जाहिर है अब बहुत सारे फैंस हो गए हैं, लेकिन मैंने पहला फैन उन्हें ही देखा है। यह हम सभी के लिए दुखद क्षण है।

Back to top button