x
खेलवर्ल्ड कप 2023

World Cup 2023 : क्विंटन डि कॉक ने तोडा डिविलियर्स का महारिकॉर्ड


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्लीः आज वनडे विश्व कप 2023 के 23वें मैच में दक्षिण अफ्रीका का सामना बांग्लादेश से है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। आज भी तेम्बा बावुमा नहीं खेल रहे हैं। एडेन मार्करम ही उनकी जगह कप्तानी कर रहे हैं। अफ्रीकी टीम में एक बदलाव है। लुंगी एनगिटी चोटिल होने की वजह से नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह लिजाड विलियम्सन को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। वहीं, बांग्लादेश की टीम में नियमित कप्तान शाकिब अल हसन की वापसी हुई है। तौहिद हृदोय यह मैच नहीं खेल रहे हैं।अफ्रीकी टीम फिलहाल अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है, जबकि बांग्लादेश की टीम सातवें स्थान पर है। बांग्लादेश की टीम इस मैच को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति सुधारना चाहेगी, वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत करना चाहेगी। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।

विश्व कप का अपना तीसरा


विश्व कप 2023 में साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक गजब के फॉर्म में हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 101 गेंदों में एक और शतक पूरा करते हुए इतिहास रच दिया। यह उनका इस विश्व कप में तीसरा शतक है, जबकि 5वां मैच खेल रहे हैं। इससे पहले उन्होंने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ 100 रनों की पारी खेली थी, जबकि लखनऊ के इकाना स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 109 रन ठोके थे। अब उन्होंने एक और शतक पूरा करते हुए विश्व कप में 300 से अधिक का स्कोर बना लिया है।

डि कॉक ने एबी डिविलियर्स का महारिकॉर्ड तोड़ डाला

मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के लिए 150वां वनडे खेल रहे डि कॉक के लिए यह मैच यादगार बन गया। किसी भी सिंगल विश्व कप में 2 से अधिक शतक लगाने वाले पहले साउथ अफ्रीकी बने। इससे पहले यह रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम था। मिस्टर 360 डिग्री ने 2015 में दो शतक जड़े थे। इस तरह से वह एक विश्व कप में सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में मार्क वॉ, सौरव गांगुली, मैथ्यू हेडन और डेविड वॉर्नर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। हालांकि, सबसे अधिक शतक का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने 2019 में 5 शतक जड़े थे।

डिकॉक को मुंबई में खेलने का अनुभव

इंग्लैंड के खिलाफ अनुभवी सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक सस्ते में आउट हो गए थे, लेकिन टीम 399 रन बनाने में सफल रही। डिकॉक ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के प्रतिनिधित्व के दौरान इस मैदान पर काफी क्रिकेट खेला है और वह बांग्लादेश के खिलाफ अपने इस अनुभव का फायदा उठाना चाहेंगे।

वनडे करियर का 20वां शतक लगाया

क्विंटन डिकॉक ने इस विश्व कप का अपना तीसरा और वनडे करियर का 20वां शतक लगाया। उन्होंने 101 गेंद में शतक पूरा किया। अब तक अपनी पारी में वह छह चौके और चार छक्के लगा चुके हैं। डिकॉक ने इससे पहले श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। श्रीलंका के खिलाफ 100 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 109 रन बनाए थे। 35 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका स्कोर तीन विकेट पर 196 रन है। डिकॉक 103 गेंद में 101 रन और क्लासेन 12 गेंद में 19 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

जीत की पटरी पर लौटा दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 रन से अधिक के अंतर से जीत के साथ विश्व कप में अपना अभियान शानदार तरीके से शुरू किया था। टीम को हालांकि नीदरलैंड के खिलाफ एक चौंकाने वाली हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका इसके बाद इंग्लैंड को 229 रन से हराकर अपने अभियान को पटरी पर लाने में सफल रहा।

चौका लगाकर खोला था खाता, 57 गेंदों में हाफ सेंचुरी

डि कॉक ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले ओवर की तीसरी गेंद पर मुस्तफिजुर रहमान को पॉइंट पर चौका जड़ते हुए खाता खोला। इसके बाद 5वें ओवर में शोरफुल को चौका लगाया तो छठे ओवर में मिराज को छक्का उड़ाते हुए बता दिया कि उनके इरादे कुछ तूफानी हैं। उन्होंने 57 गेंदों में मिराज को चौका लगाते हुए हाफ सेंचुरी पूरी की तो शतक पूरा करने के लिए 101 गेंदें खेलीं। इस दौरान डि कॉक अपने विस्फोटक अंदाज के विपरीत संभलकर खेलते दिखे।

मार्करम का भी अर्धशतक

26 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट गंवाकर 141 रन बना लिए हैं। फिलहाल एडेन मार्करम 57 गेंदों में 51 रन और क्विंटन डिकॉक ने 73 गेंदों में 75 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 100+ रन की साझेदारी हो चुकी है। डिकॉक ने 31वां अर्धशतक लगाया, जबकि मार्करम ने नौवां अर्धशतक जड़ा।

दक्षिण अफ्रीकी टीम शानदार फॉर्म में

इंग्लैंड के खिलाफ 229 रन की बड़ी जीत दर्ज करने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम मंगलवार को विश्व कप मैच में जब बांग्लादेश के खिलाफ उतरेगी तो उसके सामने शानदार प्रदर्शन को जारी रखने की चुनौती होगी। बांग्लादेश की टीम मौजूदा विश्वकप में अब तब संघर्ष करती दिखी है लेकिन इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसका रिकॉर्ड अच्छा है।इससे पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। साउथ अफ्रीका पिछले 4 मैचों में से 3 में जीत हासिल कर चुका है। इस मैच में भी जीत के साथ आगे बढ़ना चाहेगा।

आज वनडे विश्व कप 2023 के 23वें मैच में दक्षिण अफ्रीका का सामना बांग्लादेश से है। अफ्रीकी टीम फिलहाल अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है, जबकि बांग्लादेश की टीम सातवें स्थान पर है। बांग्लादेश की टीम इस मैच को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति सुधारना चाहेगी, वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत करना चाहेगी।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं


बांग्लादेश: तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रासी वान डर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लिजाड विलियम्स।

Back to top button