x
खेलमनोरंजन

ये क्या! पंजाबी एक्‍ट्रेस की पोस्‍ट पर कमेंट कर फंस गए राहुल, क्या अथिया शेट्टी से हो गया ब्रेकअप?


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – भारत के स्‍टार क्रिकेटर केएल राहुल का नाम सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी से जोड़ा जा रहा हैं। मगर अब केएल राहुल पंजाबी एक्‍ट्रेस और मॉडल सोनम बाजवा के कारण चर्चा में हैं। ऐसे में फैंस समझ नहीं पा रहे है सच्चाई क्या है। क्या राहुल का अथिया शेट्टी से ब्रेकअप हो गया है। इस बीच पंजाबी एक्‍ट्रेस और मॉडल सोनम बाजवा ने एक फोटो शेयर किया है।

इस फोटो पर राहुल ने कुछ कमेंट किया है। जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर उन पर आथिया को धोखा देने का आरोप लगा रहे हैं। दरअसल सोनम ने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि सूरज डूब रहा है और मैं तुम्‍हारे बारे में सोच रही हूं। उन्‍होंने दिल की इमोजी के साथ इसे शेयर किया। सोनम की इस पोस्‍ट पर केएल राहुल ने कमेंट किया कि बस एक कॉल दूर हूं। केएल राहुल के इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर सवालों का दौर शुरू हो गया है।

Back to top button