x
खेलवर्ल्ड कप 2023

World Cup 2023: मिचेल मार्श ने B’Day के दिन किया ये बड़ा कारनामा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्लीः जन्मदिन किसी के लिए भी विशेष होता है। इस स्पेशल दिन को हर कोई स्पेशल बनाना चाहता है। बल्लेबाज अगर मैदान पर खेल रहा हो तो चाहेगा कि इस दिन वह अपनी बेस्ट पारी खेले। कुछ ऐसा ही देखने को मिला ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श के साथ। उन्होंने पाकिसतन के खिलाफ शतक जड़कर जश्न मनाया। 108 गेंदों में 10 चौके और 9 छक्के के दम पर 109 रनों ठोक डाले। इसके साथ ही वह उस खास लिस्ट में शामिल हो गए, जिन्होंने अपने जन्मदिन पर वनडे करियर का शतक बनाया। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर का नाम भी शामिल है।

मिचेल मार्श का जन्मदिन

दरअसल, 20 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) का जन्मदिन है। इस खास दिन पर मिचेल मार्श ने अपने आपको खास गिफ्ट दिया। मार्श ने अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया। मार्श ऐसे दूसरे खिलाड़ी बने जिन्होंने अपने जन्मदिन पर वर्ल्ड कप में खेलते हुए शतक जड़ा है। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के रॉस टेलर के नाम पर दर्ज था। टेलर ने 2011 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़ा था।

Mitchell Marsh ने जन्मदिन पर रचा इतिहास

वनडे क्रिकेट में मार्श अपने बर्थडे पर शतक जड़ने वाले छठे खिलाड़ी बने। मार्श ने अपने 32वें जन्मदिन पर पाकिस्तान के खिलाफ 108 गेंद पर 121 रन की पारी खेली। इस दौरान 10 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के जड़े। इस लिस्ट में भारत के दो पूर्व खिलाड़ी भी शामिल हैं। सचिन ने अपने 25वें जन्मदिन पर शतक जड़ने का कमाल किया था। वहीं, विनोद कांबली ने अपने 21वें जन्मदिन पर शतक बनाया था।

सचिन तेंदुलकर की बराबरी

मिचेल मार्श अब उन दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिनके नाम अपने जन्मदिन पर शतक जमाने का कीर्तिमान है. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के साथ मार्श भी अब इसी लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब हुए. वनडे क्रिकेट में जन्मदिन पर सेंचुरी जमाने वाले मार्श छठे बैटर हैं. भारत के विनोद कांबली (1993), सचिन तेंदुलकर (1998), श्रीलंका के सनथ जयसूर्या (2008), न्यूजीलैंड के रोस टेलर (2011), टॉम लेथम (2022)

अपने जन्मदिन पर वनडे शतक बनाने वाले खिलाड़ी

140* - टॉम लैथम बनाम एनईडी, हैमिल्टन, 2022 (30वां जन्मदिन)
134 - सचिन तेंदुलकर बनाम ऑस्ट्रेलिया, शारजाह, 1998 (25वां)
131* - रॉस टेलर बनाम PAK, पल्लेकेले, 2011 (27वां)
130 - सनथ जयसूर्या बनाम BAN, कराची, 2008 (39वाँ)
100* - विनोद कांबली बनाम इंग्लैंड, जयपुर 1993 (21वां)
101* - मिचेल मार्श बनाम PAK, बेंगलुरु, 2023 (32वां)

जीत के ट्रैक पर लौट आई है ऑस्ट्रेलिया

पांच बार की वर्ल्ड कप चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती दो मैच गंवाने के बाद वापसी की है। भारत और साउथ अफ्रीका से हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने वापसी की है। अफगानिस्तान को हराने के बाद जीत की लय हासिल कर ली है। चौथे मैच में पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई ओपनिंग जोड़ी ने दमदार शुरुआत की।

वर्ल्ड कप में सेंचुरी जमाने वाले बैटर

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में अपने जन्मदिन पर शतक जमाने वाले बैटर की लिस्ट में मिचेल मार्श से पहले सिर्फ एक नाम था. न्यूजीलैंड के दिग्गज रोस टेलर ने अपने जन्मदिन के वर्ल्ड कप सेंचुरी से खास बनाया था. ऑस्ट्रेलिया के ओपनर मिचेल मार्श ने पाकिस्तान के खिलाफ जन्मदिन पर यह कमाल कर दिखाया.

Back to top button