x
भारत

झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास बने ओडिशा के राज्यपाल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. भाजपा के कद्दावर नेता रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से बुधवार को जारी बयान के मुताबिक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और भाजपा नेता इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को क्रमशः ओडिशा और त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

यहाँ से की शुरुआत

जमशेदपुर से अपना राजनीति‍क कर‍ियर शुरू करने वाले रघुवर दास 2014 से लेकर 2019 तक पांच साल झारखंड के मुख्‍यमंंत्री रह चुके हैं।झारखंड के छठे सीएम बनने से पहले वे राज्‍य में कई बड़ी जिम्‍मेदारियां निभा चुके हैं और भाजपा में उच्‍च पदों पर रह चुके हैं। वर्तमान में वे भाजपा के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष हैं। इस बीच अब उन्‍हें ओडिशा का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है।

इंद्र सेना रेड्डी नल्लू कौन हैं?

वहीं इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन ने बुधवार (18 अक्टबूर) को बयान जारी कर ये जानकारी दी। भाजपा नेता इंद्र सेना रेड्डी नल्लू तेलंगाना के दिग्गज राजनीतिज्ञ हैं. वह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हैं। वह पहले पार्टी की संयुक्त राज्य इकाई के अध्यक्ष थे. इंद्र सेना रेड्डी पहली बार 1983 में 33 साल की उम्र में विधायक बने थे। कुल मिलाकर वह 3 बार विधायक चुने जा चुके हैं। 1985 में हैदराबाद के मलकपेट से और 1999 में वह फिर से विधायक चुने गए थे।

भाजपा तरफ से बधाई

रघुवर दास को राज्यपाल बनाए जाने पर भाजपा प्रदेश बाबूलाल मरांडी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मरांडी ने कहा कि दास के अनुभवों का लाभ ओडिशा की जनता को मिलेगा। प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, डॉ. प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय और पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने भी उन्हें बधाई दी है।

Back to top button