x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Aashka Goradia Pregnant:आशका गोराडिया ने पति संग किया एक्रो योगासन


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – टीवी की मशहूर एक्ट्रेस आशका गोराडिया जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं। एक्ट्रेस के घर नन्हे मेहमान के आने का फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खास बात तो यह है कि हाल ही में आशका गोराडिया ने अपना प्रेग्नेंसी फोटोशूट कराया है, जिसमें वह जंगलों के बीच पोज देती दिखाई दीं। इस मैटरनिटी फोटोशूट के दौरान उनके पति ब्रेंड गोबल भी साथ नजर आए। आशका गोराडिया की इससे जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Aashka Goradia Goble (@aashkagoradia)

प्रेगनेंसी में किया एक्रो योगासन

आशका गोराडिया (Aashka Goradia) एक्टिंग को अलविदा कहकर एंटरप्रेन्योर बन चुकी हैं। वह पति ब्रेंट गोब्ले संग कई सालों से गोवा में रह रही है। ऐसे अब आशका गोराडिया ने पति ब्रेंट गोब्ले के साथ एक शानदार वीडियो शेयर किया है, जिसमे वह दो अलग-अलग समय पर एक्रो योग करते दिखाई दे रही हैं। पहला जब वह प्रेग्नेंट नहीं थी और दूसरा पार्ट उनकी प्रेग्नेंसी का है। गोवा के समंदर पर 8 महीने की प्रेगनेंसी में आशका ने पति ब्रेंट के साथ एक्रो योगा पोज किया। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस के होश उड़ गए।

आशका गोराडिया ने मैटरनिटी फोटोशूट

आशका गोराडिया ने मैटरनिटी फोटोशूट के दौरान बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया। व्हाइट ड्रेस में एक्ट्रेस का अंदाज देखने लायक रहा।फोटोशूट के दौरान आशका गोराडिया के साथ-साथ उनके पति ब्रेंट गोबल भी मौजूद रहे। बता दें कि दोनों ने इस दौरान एक से एक पोज दिये।आशका गोराडिया के पति ब्रेंट गोबल ने फोटोशूट के दौरान आशका गोराडिया के बेबी बंप पर किस भी किया। उनके इस वीडियो को 16 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

मदर्स डे पर जाहिर की प्रेग्नेंसी

इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन भी लिखा- ‘इस मदर्स डे पर – यह और भी खास हो जाता है! इस नवंबर हमारा परिवार और हमारा अभ्यास बढ़ जाएगा। आप हमें अपने प्यारभरे विचार भेजें क्योंकि हम अभी तक की अपनी सबसे बड़ी यात्रा शुरू कर रहे हैं!” बीच बेबी रास्ते में है! #parentstobe। इससे पहले बॉलीवुड लाइफ को दिए एक इंटरव्यू में आशका ने मदरहुड के बारे में बात की थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि उनकी शादी को एक साल हो गया है, और वो पेरेंट्स बनने के लिए इस लाइफ को खुलकर जीना चाहती हैं और उसको इंजॉय करना चाहती हैं। उन्होंने अपने उस दौर को सबसे खुशनुमा दौर बताया था।

Back to top button