x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

KALAASTAR: हनी सिंह और सोनाक्षी सिन्हा ने 9 साल बाद किया साथ में कमबैक


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – : हनी सिंह और सोनाक्षी सिन्हा की जोडी 9 साल बाद वापस आ गई है। दोनों ने देसी कलाकार से एंट्री की थी। अब 9 साल वह इसका नया वर्जन कलास्टार लेकर आ गए हैं। यह हनी सिंह का कमबैक सॉन्ग भी बताया जा रहा है। सोनाक्षी और हनी का कलास्टार भी वहीं से शुरू हुआ है जहां कहानी खत्म हुई थी। सोनाक्षी की शादी हो जाती है, हनी जेल से बाहर निकलते हैं और उन्हें यह बात चलती है। हनी उन्हें लेने जाते हैं और सोनाक्षी भी उनके साथ भाग जाती हैं। इसके बाद दोनों देश छोड़ किसी दूसरे देश निकल जाते हैं।

कलास्टार ने रिलीज होती ही मचा दी धूम

बॉलीवुड रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह और एक्ट्रेस सोनाक्षी के सॉन्ग ‘देसी कलाकार’ का अगला चैप्टर कलास्टार नाम से लॉन्च हो गया है. इस गाने से हनी सिंह ने 9 साल बाद कमबैक किया है. इसका पहला पार्ट ‘देसी कलाकार’ साल 2014 में रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था. अब इस गाने का दूसरा चैप्टर कलास्टर लॉन्च कर दिया गया है. जिसे देखते ही देखते यूट्यूब पर 2 घंटों में 3.8 मिलियन व्यूज मिले है.

‘देसी कलाकार’ की आगे की कहानी

साल 2014 में रिलीज हुए सोनाक्षी और हनी सिंह का गाना ‘देसी कलाकार’ की कहानी में हनी सिंह को आखिर में पुलिस गिरफ्तार कर ले जाती है. इसी कहानी को आगे बढ़ाते हुए कलास्टार की कहानी जेल से शुरू होती है, जिसमें यो यो को ब्लैक गंजी और औरेंज पैंट में देखा जा सकता है. 9 साल बाद वह जेल से रिहा होते है तो उनका एक दोस्त उन्हें लेने जेल आता है. इस दौरान हनी अपने दोस्त से सोनाक्षी के बारे में पूछते है, जिसपर उनका दोस्त कहता है कि उसकी तीन साल पहले शादी हो गई. और वो एम्सर्टडम में रह रही है. इसके बाद हनी सिंह एम्सर्टडैम पहुंच जाता है, जहां पर एक रेस्टोरेंट में सोनाक्षी से मिलता है. इसके बाद वीडियो में आगे दिखाया जाता है कि हनी सिंह सोनाक्षी के आगे अपनी फीलिंग्स एक्सप्रेस करते हैं और बाद में दोनों देसी कलाकार गाने की तरह एक साथ भाग जाते हैं. इस दौरान पुलिस दोनों के पीछे पड़ी होती है. वहीं, आखिर में हनी सिंह कहते हुए नजर आते हैं कि वो 9 साल बाद वापस आ गए हैं.

सोनाक्षी सिन्हा वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही सोनाक्षी फिल्म ‘काकुडा’ में रितेश देशमुख के साथ नजर आएंगी. यह फिल्म एक हॉरर-कॉमेडी है, जो 13 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. सोनाक्षी टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार के साथ एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में नजर आएंगी। इसके अलावा संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ और ‘निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस’ का वह हिस्सा हैं।

Back to top button