x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

सिंघम अगेन से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक आया सामने ,पति रणवीर ने किया रिएक्ट


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई –साल 2022 में जब रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘सर्कस’ रिलीज होने वाली थी। तभी डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अपनी ‘लेडी सिंघम’ का खुलासा किया था। उन्होंने बता दिया था कि दीपिका पादुकोण ही ‘सिंघम अगेन’ उनकी में लेडी सिंघम बनेंगी। देखा जाए तो अब तक उन्होंने जितनी भी मूवीज बनाई हैं, उसमें पुलिस का रोल एक्टर ने ही किया है। ये पहली बार है जब वो किसी एक्ट्रेस को पुलिस बनाकर अपनी फिल्म में ला रहे हैं।नवरात्रि के पहले दिन एक्ट्रेस का लुक रिवील हो गया है। एक फोटो शेयर कर रोहित शेट्टी ने मुहर भी लगा ही कि काम चालू आहे। फिल्म में लेडी सिंघम बनी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने लुक से तहलका मचा रही हैं।

दीपिका पादुकोण के लुक ने मचाया तहलका

दरअसल, रोहित शेट्टी के साथ-साथ दीपिका पादुकोण ने भी दो फोटोज शेयर की है। दोनों में ही वो पुलिस की वर्दी में दिख रही हैं। एक में तो वो गुंडे के बाल को एक हाथ के खींच रही हैं और दूसरे हाथ से उसके माथे पर बंदूर ताने हुए हैं और सामने एकदम मजेदार अंदाज में देख रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस खून से लथपथ हंसते हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक आदमी के मुंह में रिवॉल्वर डाल रखी है और दूसरे हाथ से उसके बाल पकड़ रखे हैं।साथ ही माथे के एक हिस्से से खून भी बह रहा है। दिखाई दे रहा है कि जबरदस्त एक्शन सीन फिल्माया गया है। वहीं, दूसरे में दीपिका पादुकोण के हाथ में सफेद रंग की पट्टी बंधी है। और वो बंदूक के साथ मुस्कुराती दिखाई दे रही हैं।उनका यह लुक ‘सिंघम अगेन’ के लिए है।

नवरात्रि के पहले दिन रोहित शेट्टी ने किया रिवील

फोटो को शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने कैप्शन में लिखा ‘नारी सीता का भी रूप है और दुर्गा का भी। मिलिए हमारे पुलिस जगत के सबसे क्रूर और हिंसक अधिकारी शक्ति शेट्टी से। मेरी लेडी सिंघम, दीपिका पादुकोण’। इसके साथ ही दीपिका ने कैप्शन में लिखा पेश है शक्ति शेट्टी।

सेलेब्स ने दिए रिएक्शन

दीपिका पादुकोण के इस लुक ने हर तरफ तहलका मचा दिया है। अब उनके इस लुक पर पति रणवीर सिंह से लेकर कई सेलेब्स ने कमेंट किया है। पूजा हेगड़े ने लिखा ‘शेट्टी पावर’। एक्टर रणवीर सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा ‘रे देवा, आली रे आली। इसके साथ ही नील नितिन मुकेश, जैकलीन फर्नांडिस जैसे कई अन्य सेलेब्स ने भी कमेंट में तारीफ की है।

पति रणवीर ने किया रिएक्ट

दीपिका पादुकोण ने अपने हैंडल से शेयर की फोटोज पर लिखा, ‘शक्ति शेट्टी से परिचय करवा रही हूं।’ इन पोस्ट्स पर पतिदेव रणवीर सिंह ने लिखा, ‘आग लगा देगी।’ साथ में ढेर सारे फायर इमोजी। वैसे उम्मीद है कि जहां दीपिका पादुकोण अभी ‘सिंघम अगेन’ में अपना जलवा एक्टर्स के साथ दिखाएंगी। वहीं, रोहित स्पेशली एक ‘लेडी सिंघम’ पर अलग मूवी भी ला सकते हैं। अगर वो इस परिवार को आगे बढ़ाते हैं तो

‘सिंघम अगेन स्टार कास्ट

बता दें, रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन 15 अगस्त 2024 तक रिलीज होने की उम्मीद है. वहीं इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार और विक्की कौशल के होने की बात कही जा रही है. गौरतलब है कि यह साल 2011 में आई सिंघम की तीसरी किस्त है.

कब रिलीज होगी ‘सिंघम अगेन’?

बता दें कि ‘सिंघम 3’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। मुंबई में ही इसका सेट फिलहाल तैयार किया गया है। इसमें रणवीर सिंह, अक्षय कुमार के अलावा अजय देवगन होंगे और अब तो दीपिका पादुकोण ने भी जॉइन कर लिया है। ये मूवी अगले साल 2024 में अगस्त महीने में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी और शायद ‘पुष्पा 2’ से क्लैश भी होगी।

Back to top button